{"_id":"5c2f8994bdec2256bf2a5462","slug":"pm-narendra-modi-will-visit-jharkhand-and-odisha-on-fifth-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी आज झारखंड और ओडिशा के दौरे पर, शाह जाएंगे त्रिपुरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी आज झारखंड और ओडिशा के दौरे पर, शाह जाएंगे त्रिपुरा
Sat, 05 Jan 2019 04:57 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 05 Jan 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगे। मोदी झारखंड में उत्तर कोयल (मंडल बांध) परियोजना और कन्हार स्टोन पाइपलाइन सिंचाई प्रणाली की आधारशिला रखने के लिए पट्टिका का अनावरण करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पच्चीस हजार लाभार्थियों के सामूहिक ई-गृहप्रवेश का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
झारखंड के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा जाएंगे। बारीपादा में वह आईओएल की एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के बालासोर-हल्दिया-दुर्गापुर खंड और बालासोर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उदयपुर, त्रिपुरा के मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर दोपहर 12:30 बजे जाएंगे। उसके बाद शाह मेगा पन्ना सम्मान सम्मेलन में दोपहर 2 बजे विवेकानंद ग्राउंड, अगरतला में संबोधित करेंगे। उसके बाद शाह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को टॉम में राज्य अतिथि गृह अगरतला में संबोधित करेंगे।
विज्ञापन