{"_id":"5c62ed75bdec22077e436915","slug":"pm-narendra-modi-will-be-next-pm-once-again-said-his-brother-prahlad-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के भाई ने कहा- 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी एनडीए, फिर सत्ता में लौटेंगे मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री के भाई ने कहा- 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी एनडीए, फिर सत्ता में लौटेंगे मोदी
Tue, 12 Feb 2019 09:29 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, मेंगलुरु
भाषा, मेंगलुरु
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
प्रहलाद मोदी
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी एक फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीति में प्रवेश चुनाव में कांग्रेस की मदद नहीं कर पाएगा।
प्रह्लाद मोदी ने मेंगलुरु में हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि मुझे यकीन है कि अगला आम चुनाव 2014 का दोहराव होगा। भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर एक और कार्यकाल मिलेगा।
प्रह्लाद मोदी मेंगलूरु में मंदिर और अन्य धार्मिक केंद्रों की यात्रा के लिए आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजग नीत मोदी सरकार पिछले साढ़े चार साल में पूरे देश में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लागू करने में कामयाब रही है।