{"_id":"63a1d7b7b747600f98545fdf","slug":"pm-narendra-modi-west-bengal-visit-december-end-meeting-of-national-ganga-council-is-proposed-on-30-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: महीने के अंत में बंगाल आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, 30 को प्रस्तावित है राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: महीने के अंत में बंगाल आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, 30 को प्रस्तावित है राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक
Tue, 20 Dec 2022 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:11 PM IST
सार
गंगा परिषद में बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व झारखंड भी शामिल है। उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल आ सकते हैं और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच फिर से मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो पीएम मोदी आगामी 30 दिसंबर को राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए बंगाल आ सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस दिन कोलकाता में बैठक प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गंगा परिषद के अध्यक्ष हैं। ममता बनर्जी भी उस बैठक में परिषद के सदस्य और मुख्यमंत्री के रूप में हिस्सा लेंगी। यदि यह बैठक होती है तो एक माह के भीतर दूसरी बार मोदी व ममता एक मंच पर दिखेंगे। इधर, गंगा परिषद में बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व झारखंड भी शामिल है। उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य सचिवालय नवान्न ने इस बैठक की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बैठक के मद्देनजर 30 को पूरे दिन भर कार्यक्रम चलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक गंगा क्रूज पर हो सकती है। इससे पहले गंगा परिषद की पिछली बैठक साल 2019 में कानपुर में हुई थी।
विज्ञापन