फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi welcomed rafale fighter jets with a Sanskrit shloka

'राष्ट्र रक्षा से बड़ा न कोई पुण्य है न व्रत', पीएम मोदी ने श्लोक से किया राफेल का स्वागत

Wed, 29 Jul 2020 04:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 29 Jul 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi welcomed rafale fighter jets with a Sanskrit shloka
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

फ्रांस से सात हजार किलोमीटर का हवाई सफर तय करने के बाद पांच राफेल विमानों का बेड़ा आज भारत की सरजमीं पर पहुंच गया। इसे लेकर कई लोगों ने अपने-अपने तरीके से इन अत्याधुनिक विमानों का स्वागत किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन विमानों का स्वागत संस्कृत के एक श्लोक से किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन राफेल विमानों का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, 'राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च। नभः स्पृशं दीप्तम्... स्वागतम्!' इसका मतलब है 'राष्ट्र की रक्षा से बड़ा न कोई पुण्य है, कोई न व्रत है और न ही कोई यज्ञ है। आकाश को स्पर्श करने वाले... स्वागत है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राफेल विमानों के भारत आने पर कहा, 'गति से लेकर हथियार क्षमता तक, राफेल कहीं आगे हैं। मुझे विश्वास है कि ये विश्व स्तरीय लड़ाकू जेट खेल बदलने वाले सिद्ध होंगे। इस शानदार दिन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय वायु सेना और पूरे देश को बधाई।'

बता दें कि पांचों राफेल विमान बुधवार की दोपहर तीन बजे अंबाला एयरबेस पहुंच गए। भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया और इन्हें अंबाला एयरबेस तक लेकर आए। भारतीय वायु सेना ने राफेल विमानों के बेड़े को 'गोल्डेन एरो' नाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed