अहमदाबाद में मोदी: बंपर जीत के बाद गुजरात में पीएम ने फूंका चुनावी बिगुल, रोड शो के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को करेंगे संबोधित
गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज मेगा रोड शो के जरिए भाजपा की चुनावी तैयारियों का शंखनाद करेंगे। अनुमान है कि नौ किलोमीटर लंबे रोड शो में करीब चार लाख लोग शामिल होंगे।
विस्तार
पांच में से चार राज्यों में प्रचंड जीत के एक दिन बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनाव परिणाम जारी होने के अगले ही दिन पीएम मोदी गुजरात पहुंच गए हैं। वे दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। यहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज मेगा रोड शो के जरिए भाजपा की चुनावी तैयारियों का शंखनाद करेंगे।
एक घंटे में नौ किलोमीटर लंबा रोड शो
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट से वह गांधीनगर भाजपा कार्यालय 'कमलम' जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी एक घंटे में करीब नौ किलोमीटर का फासला तय करेंगे। दावा है कि इस रोड शो में चार लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। कोरोना काल के बाद यह सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन होगा। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 50 से ज्यादा मंच बनाए गए हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद पीएम स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं शाम को वह पंचायत प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे।
All light up! #Gujarat waiting for its PM 🙏
- MLA PURNESH MODI (@purneshmodi) 11 Mar 2022
रोड शो में लगे जय श्री राम के नारे
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचकर रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लाखों लोग इकट्ठा हो गए। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न मनाया। जय श्री राम और भारत माता जय के नारे गूंज उठे। पीएम मोदी रोड शो में आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
- Manan Dani (@MananDaniBJP) 11 Mar 2022
भाजपा कार्यालय पहुंचे मोदी
अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक घंटे में नौ किलोमीटर के रोड शो के बाद पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। जानकारी के मुताबिक, शाम चार बजे एक कार्यक्रम में पीएम मोदी पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।