फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Tweets, thinking of giving up all social media account

पीएम मोदी का चौंकाने वाला ट्वीट, कहा-सोशल मीडिया छोड़ने पर कर रहा हूं विचार

Tue, 03 Mar 2020 01:57 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 03 Mar 2020 01:57 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई और कयासों का बाजार गर्म हो गया। इसके साथ ही ट्वीटर पर #NoSir नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा।

सोशल मीडिया के जरिये मोदी ने कई बड़े अभियान चलाए हैं:
  • चुनाव में ‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू किया गया था, जिसने परिणामों की बाजी पलट दी।
  • भाजपा उम्मीदवारों के लिए सोशल मीडिया फॉलोअर की संख्या भी एक पैमाने के तौर पर तय की गई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Tweets, thinking of giving up all social media account
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

हुआ क्या है?

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'इस रविवार (8 मार्च)  को मैं
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुआ है?

उनके इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि हालिया दिल्ली दंगे के बाद सोशल मीडिया पर घृणा संदेशों की बाढ़ आ गई जिसके चलते उन्होंने ये ट्वीट किया। कहा ये भी जा रहा है कि वह कोई नया कदम उठाकर लोगों को चौंका भी सकते हैं। 


प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं। ट्विटर पर उनके 5 करोड़ 33 लाख 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि वह खुद 2373 लोगों को फॉलो करते हैं।

इसी तरह फेसबुक पर उनके पेज पर 4 करोड़ 47 लाख से ज्यादा लाइक हैं। यूट्यूब पर पीएम मोदी के 45 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी 3 करोड़ 52 लाख लोग पीएम मोदी को फॉलो करते हैं। नागरिकता संशोधन कानून समेत कई मुद्दों पर अपने विचारों को जनता के सामने रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अक्सर सोशल मीडिया मंच का उपयोग किया है। 



आगे क्या?

बहरहाल, वह क्या करने जा रहे हैं इसका खुलासा रविवार को ही होगा। तब तक कयासों का बाजार गर्म ही रहने वाला है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक इसपर बहस और कयासों का दौर छिड़ ही गया है। 

हर दो घंटे में एक ट्वीट

अप्रैल, 2019 में 'इंडिया स्पेंड' की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी अकाउंट से पिछले छह महीने में हर दो घंटे में एक ट्वीट किया गया था। अक्तूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच पीएम मोदी ने 2143 ट्वीट किए। 


राहुल गांधी का निशाना 

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- नफरत को छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं। 




अपने नेता का अनुसरण करूंगी : अमृता फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स छोड़ने पर विचार के बारे में ट्वीट किए जाने के कुछ ही देर बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि वह भी प्रधानमंत्री मोदी का अनुसरण करेंगी।

अमृता ने ट्वीट किया, ‘कभी-कभी छोटे निर्णय हमारा जीवन बदल देते हैं मैं अपने नेता के बताए रास्ते का अनुसरण करूंगी।’ पूर्व में अपने ट्वीट को ले कर अमृता कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। हाल ही में अमृता ने शिवसेना नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को ‘कीड़ा’ बताया था।

मोदी ने कहा था- लोग सोशल मीडिया पर मर्यादा भूल जाते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त 2018 को कहा था- ‘सोशल मीडिया पर कई बार लोग मर्यादाएं भूल जाते हैं। किसी भी झूठी बात को सुनकर उसे शेयर कर देते हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी का कर्तव्य है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल गंदगी फैलाने के लिए नहीं करें। इसका इस्तेमाल सिर्फ सकारात्मक चीजों के लिए किया जाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed