महिला दिवस पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- 'महिलाओं के समर्पण को सलाम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कुछ देर पहले कई ट्वीट कर महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति की अदम्य भावना, दृढ़ संकल्प और समर्पण को सलाम करता हूं।'
इसके बाद पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'भारत सरकार की कई योजनाओं में नारी शक्ति को बढ़ाने के लिए आर्थिक सशक्तिकरण, आत्म निर्भरता और सामाजिक समानता को प्राथमिकता दी जाती है।'
मोदी ने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'आज महिला सरपंच के एक सम्मेलन को संबोधित और स्वच्छ भारत मिशन के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने का मौका मिलोगा।'
इसके अलावा मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ करते हुए लिखा, 'मुझे खुशी है कि स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बन गया है जिससे 100 से ज्यादा जिले मल मुक्त हो गए हैं।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ आंकड़े दिखती हुई एक तस्वीर भी शेयर की।
Saluting the indomitable spirit, determination & dedication of Nari Shakti on International Women's Day.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2017
GoI’s various initiatives seek to facilitate economic empowerment, self-reliance & social equality as far as Nari Shakti is concerned.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2017
Looking forward to addressing a conclave of women Sarpanchs & honouring trailblazers who have worked towards a Swachh Bharat. #MyCleanIndia
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2017
I am glad that the Swachh Bharat Mission is a mass movement, with over 100 districts now Open Defecation Free. #MyCleanIndia pic.twitter.com/1X85OCoHoH
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2017