फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Tuberculosis free India JP Nadda WHO Report Decline in incident Health Ministry news updates

WHO: 2015 से 2023 तक भारत में 17.7% तक कम हुए टीबी के मरीज, पीएम मोदी ने दिया अहम संदेश

Sun, 03 Nov 2024 04:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 03 Nov 2024 04:35 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ ने 2015 से 2023 तक टीबी की घटनाओं में 17.7 फीसदी की गिरावट की बात कही है और इस बीमारी से लड़ाई में भारत की जबरदस्त प्रगति को मान्यता दी है। इस पर रविवार को पीएम मोदी ने भी पोस्ट किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Tuberculosis free India JP Nadda WHO Report Decline in incident Health Ministry news updates
नरेंद्र मोदी के साथ जेपी नड्डा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में तपेदिक (टीबी) के मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। यह दावा हुआ है विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट से। इस रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट भी किया। इस बीमारी के खिलाफ भारत की प्रगति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अहम संदेश दिया है। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?
नड्डा ने डब्ल्यूएचओ की ओर से टीबी संक्रमण के खिलाफ भारत की लड़ाई पर जारी एक रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार टीबी मुक्त भारत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि डब्ल्यूएचओ ने 2015 से 2023 तक टीबी की घटनाओं में 17.7 फीसदी की गिरावट की बात कही है और इस बीमारी से लड़ाई में भारत की जबरदस्त प्रगति को मान्यता दी है। उन्होंने आगे कहा कि  भारत में टीबी के केस कम होने की दर, वैश्विक गिरावट की 8.3 फीसदी की दर के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है।
विज्ञापन


नड्डा ने टीबी के खिलाफ सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि टीबी मरीजों को  आवश्यक पोषण संबंधी सहायता मुहैया कराई जा रही है और कई तरह की दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधी क्षमता बढ़ा चुके टीबी के इलाज के लिए भी दवा देने का नया तरीका लाया गया है। उन्होंने टीबी के मामले कम होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी?
इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "सराहनीय प्रगति! टीबी के मामलों में कमी आना भारत के समर्पित और अभिनव प्रयासों का परिणाम है। एक सामूहिक भावना के माध्यम से, हम टीबी मुक्त भारत की दिशा में काम करते रहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed