भारत में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की रणनीति पर प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के साथ की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत में और अधिक विदेशी निवेश को आकर्षित करने और स्थानीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए एक व्यापक बैठक की।
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में चर्चा की गई कि देश में मौजूदा औद्योगिक भूमि/प्लॉट/एस्टेट के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए एक योजना विकसित और आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।
पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि निवेशकों को संभालने के लिए अधिक सक्रिय दृष्टिकोण के साथ काम करने की जरूरत है। उनकी समस्याओं पर गौर करना चाहिए साथी ही केंद्र और राज्य से समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक मंजूरी प्राप्त कराने में उनकी मदद करनी चाहिए। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संबंधित विभागों के सचिव मौजूद रहे।
PM Narendra Modi today held a comprehensive meeting to discuss strategies to attract more foreign investments into India as well as to promote local investments in order to give a boost to the economy against the backdrop of the #COVID19 Pandemic: Prime Minister's Office pic.twitter.com/oPbw2Rx7gI
— ANI (@ANI) April 30, 2020