{"_id":"5d6d1df48ebc3e93b147ab4f","slug":"pm-narendra-modi-to-visit-russia-from-september-4-to-5-will-meet-president-vladimir-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार से पांच सितंबर तक रूस के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चार से पांच सितंबर तक रूस के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करेंगे मुलाकात
Mon, 02 Sep 2019 07:19 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 02 Sep 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार से पांच सितंबर तक रूस का दौरा करेंगे और इस दौरान वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन करेंगे तथा व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की। विदेश सचिव विजय गोखले ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह दौरा संक्षिप्त और करीब 36 घंटों का होगा।
विज्ञापन
इसके दो मुख्य उद्देश्यों में से एक प्रधानमंत्री को पूर्वी आर्थिक मंच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाना है। वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ 20वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक भी करेंगे। बुधवार को व्लादिवोस्तोक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
गोखले ने कहा कि दोनों नेता बाद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे। उसके बाद रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। मोदी गुरुवार को सुबह कुछ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और बाद में पूर्वी आर्थिक मंच की पूर्ण बैठक में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति व्लादिवोस्तोक में होने वाली जूडो चैम्पियनशिप में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन