{"_id":"5ea053b98ebc3e904602162d","slug":"pm-narendra-modi-to-talk-with-all-chief-ministers-via-video-conference-on-april-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown : 27 अप्रैल को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lockdown : 27 अप्रैल को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Wed, 22 Apr 2020 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:54 PM IST
सार
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले 14 अप्रैल तक लागू इस लॉकडाउन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया था। बता दें कि केंद्र के इस फैसले से पहले ही कई राज्यों ने अपने-अपने यहां लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। इस वार्ता में लॉकडाउन के मद्देनजर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि यह वार्ता पूरे देश में जारी लॉकडाउन के संबंध में हो सकती है। कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है जो तीन मई को समाप्त होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। pic.twitter.com/EWTFvox46E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस वार्ता में सभी मुख्यमंत्रियों से उनके यहां कोरोना वायरस के प्रसार की वस्तुस्थिति जानेंगे। यह वार्ता यह जानने में भी अहम होगी कि क्या लॉकडाउन की अवधि और आगे बढ़ाई जाएगी। जनता के मन में इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
24 को पंचायती राज दिवस, संबोधित करेंगे पीएम
वहीं, पंचायती राज मंत्रालय ने बताया है कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की विभिन्न ग्राम पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे।देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1486 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय के मुताबिक देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 20,471 हो गई है, जिसमें 15,859 मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा 3959 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं इस महामारी की वजह से देशभर में अब तक 652 लोगों की जान जा चुकी है।