{"_id":"603298d07242d1018d389cc0","slug":"pm-narendra-modi-to-inaugurate-super-specialty-hospital-in-iit-kharagpur-on-february-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी आज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन, आईआईटी खड़गपुर ने किया है निर्माण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी आज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन, आईआईटी खड़गपुर ने किया है निर्माण
Tue, 23 Feb 2021 06:58 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
IIT Kharagpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी यानी आज पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बलरामपुर में निर्मित इस अस्पताल में 650 बेड हैं। अस्पताल के निर्माण में 250 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी खड़गपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय के समर्थन से आईआईटी खड़गपुर ने इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को बनाया है। यह अस्पताल कई मायनों में अहम है। इसमें नवीन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मजबूत बायोमेडिकल, क्लिनिकल और ट्रांसलेशनल रिसर्च, रिमोट डायग्नोस्टिक्स के विकास, टेलीमेडिसिन, टेलीरेडोलॉजी के साथ ही दवाएं बनाने और वितरण करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संस्थान में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के अलावा एमबीबीएस कार्यक्रम की भी शुरुआत होने की उम्मीद है।