{"_id":"63bd54fd46d7a5495c797551","slug":"pm-narendra-modi-to-inaugurate-national-youth-festival-in-karnataka-hubbali-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जानें इसके बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Youth Festival: प्रधानमंत्री मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जानें इसके बारे में
Tue, 10 Jan 2023 05:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:42 PM IST
सार
इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है। महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
आज इंदौर में पीएम मोदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
12 से 16 जनवरी तक चलेगा महोत्सव
पीएमओ ने कहा कि यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है। यह प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है। इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ है।
विज्ञापन
युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा
पीएमओ ने कहा कि महोत्सव के दौरान युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें जी-20 के अलावा काम, उद्योग और नवाचार के भविष्य, 21 वीं सदी के कौशल, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, लोकतंत्र और शासन में साझा भविष्य और स्वास्थ्य व कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रख्यात विशेषज्ञ भाग लेंगे। कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन