Gujarat: सूरत में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, मोदी बोले- गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का नेटवर्क तैयार
पीएम ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य बेहतर भविष्य का मार्ग बनाता है। इसी सोच के साथ बीते वर्षों में हमने स्वास्थ्य संरचना के साथ-साथ जन जागरूकता, बीमारियों से बचाव, बीमारियों को गंभीर होने से रोकने पर विशेष बल दिया है। आज पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क तैयार हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के सूरत शहर के ओलपाड में एक चिकित्सा शिविर का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से प्रायोजित अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की और उनकी राय ली।
पीएम ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य बेहतर भविष्य का मार्ग बनाता है। इसी सोच के साथ बीते वर्षों में हमने स्वास्थ्य संरचना के साथ-साथ जन जागरूकता, बीमारियों से बचाव, बीमारियों को गंभीर होने से रोकने पर विशेष बल दिया है। आज पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क तैयार हुआ है।
सूरत की रग रग में एकता का भाव, मेरे हृदय में विशेष स्थान
मोदी ने कहा, ‘लाल किले से मैंने जिन पंचप्राणों की बात की थी उसमें एकता भी थी। सूरत की रग-रग में एकता का भाव है। इसलिए सूरत का मेरे हृदय में विशेष स्थान भी रहा है। बाढ़ और महामारियों ने अनेक बार सूरत की परीक्षा ली है मगर सूरत में एकता के आगे कोई भी चुनौती टिक नहीं पाई है। मैं अक्सर सूरत की सद्भावना, सूरत के लोगों के सामर्थ्य और उनकी इच्छाशक्ति की बात करता रहता हूं। गुलामी के समय में सूरत देश के उन पहले स्थानों में था जहां नमक कानून का विरोध हुआ था। सेवाभाव क्या होता है, सूरत के लोग बखूबी समझते हैं।
बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य का मार्ग बनाता है। इसी सोच के साथ बीते वर्षों में हमने स्वास्थ्य अवसंरचना के साथ-साथ जन-जागरूकता ,बीमारियों से बचाव, बीमारियों को गंभीर होने से रोकने पर विशेष बल दिया है। आज पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क तैयार हुआ है: PM pic.twitter.com/UDwLKq4VAl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2022
कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन ओलपाड के विधायक मुकेश पटेल द्वारा किया जा रहा है, जो गुजरात सरकार में कृषि, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल राज्यमंत्री हैं। ओलपाड निर्वाचन क्षेत्र के करीब 66,000 निवासियों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इसी कार्यक्रम में भाजपा के ओलपाड विधानसभा क्षेत्र के 74 हजार पन्ना समिति के सदस्यों को पहचान पत्र भी दिए जाएंगे। गौरतलब है कि ओलपाड में ‘आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज’ के परिसर में आयोजित होने वाले इस चिकित्सा शिविर में 3,000 चिकित्सक स्वास्थ्य जांच करेंगे।