फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to hold a video conference with Chief Ministers of some states to discuss corona related situation

10 राज्यों में रोक लिया संक्रमण तो देश जीत जाएगा कोरोना से जंग : प्रधानमंत्री मोदी

Tue, 11 Aug 2020 01:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 11 Aug 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to hold a video conference with Chief Ministers of some states to discuss corona related situation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित हैं। बता दें कि कोरोना महामारी ने जब से भारत में कदम रखा है तब से लेकर प्रधानमंत्री की राज्यों के साथ यह सातवीं बैठक है।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शुरू हुई इस बैठक में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हैं। ये बैठक इसलिए महत्व रखती है कि ये सभी राज्य ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले हैं और इनमें कोरोना संक्रमित लोगों की अच्छी खासी तादाद है।
विज्ञापन


इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी राज्य कोविड-19 की वजह से उपजे चुनौतीपूर्ण हालातों से जंग लड़ रहा है। इस महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए हर राज्य की भूमिका बेहद अहम है, कोरोना से लड़ने में सबका जरूरी है।  उन्होंने कहा कि हमें अब जांच, रिकवरी रेट बढ़ाने की रणनीति पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से जंग में देश सही दिशा में
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग सही दिशा में है। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 72 घंटे के आसपास की रणनीति पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 72 घंटे में संक्रमण की पहचान जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 80 फीसदी सक्रिय मामले 10 राज्यों में हैं, इन राज्यों में कोरोना को हराने से देश यह जंग जीत जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना की जांच की दर कम है और जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां जांच की क्षमता बढ़ाने की जरूरत सामने आई है। खासतौर पर बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में जांच बढ़ाने पर खास बल देने की बात इस समीक्षा में निकली है।

जांच की रफ्तार बढ़ाने की है जरूरत
उन्होंने कहा कि आज देश के 80 फीसदी सक्रिय मामले इन दस राज्यों में हैं। इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन सभी राज्यों की भूमिका बहुत बड़ी है। आज देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से ज्यादा हो चुकी है। इनमें से अधिकतर मामले हमारे इन दस राज्यों में ही हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के निपटने के लिए आवश्यकताओं पर बात की है। उन्होंने कहा, 'अब तक का हमारा अनुभव है कि कोरोना के खिलाफ कंटेनमेंट, कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस, सबसे प्रभावी हथियार है। अब जनता भी इस बात को समझ रही है, लोग सहयोग कर रहे हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि जांच की संख्या बढ़कर हर दिन सात लाख तक पहुंच चुकी है और लगातार बढ़ रही है। इससे संक्रमण को पहचानने और रोकने में जो मदद मिल रही है, आज हम देख रहे हैं। हमारे यहां औसत मृत्यु दर पहले भी दुनिया के मुकाबले काफी कम थी, संतोष की बात है कि ये लगातार और कम हो रही है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को सामने आए 53,601 नए मरीजों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22,68,675 हो गई है। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15,83,489 हो गई है जिससे देश में स्वस्थ होने की दर भी 69.80 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed