{"_id":"61245a178ebc3e7a012f995a","slug":"pm-narendra-modi-to-hold-a-review-meet-on-24-august-over-covid19-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथन: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, पीएम मोदी ने आज बुलाई समीक्षा बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंथन: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, पीएम मोदी ने आज बुलाई समीक्षा बैठक
Tue, 24 Aug 2021 09:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:26 PM IST
सार
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर 3.30 बजे अहम बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर 3.30 बजे अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ तीसरी लहर से निपटने को लेकर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, कैबिनेट सचिव और नीति आयोग भी शामिल होगा।
विज्ञापन
अक्तूबर में सबसे उच्च स्तर पर होंगे कोरोना के मामले: गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी है। इसके मुताबिक अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर होगी। साथ ही कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह भी दी है। विशेषज्ञों की कमेटी का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों व युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाएं, वेंटीलेटर, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। क्योंकि, बड़ी संख्या में बच्चे व युवा कोरोना से संक्रमित होंगे।
विज्ञापन
प्राथमिकता के आधार पर करना होगा टीकाकरण
गृह मंत्रालय ने यह रिपोर्ट उस समय जारी की है, जब बच्चों के लिए टीकाकरण भी शुरू होने वाला है। रिपेार्ट में कहा गया है कि बच्चों के बीच प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करना होगा। इसके साथ ही कमेटी ने कोविड वार्ड को फिर से इस आधार पर तैयार करने की सलाह दी है, जिससे बच्चों के तीमारदारों को भी साथ रहने की अनुमति मिल सके।
विज्ञापन
ई-संजीवनी ने दिए एक करोड़ से ज्यादा टेली परामर्श
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा 'ई-संजीवनी' अब तक देशभर में एक करोड़ से ज्यादा टेली परामर्श उपलब्ध करा चुकी है। पिछले 10 महीनों में इसमें 1000 फीसदी का इजाफा हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि देश के 701 जिलों में इस सेवा का उपयोग किया गया है।
Union Health Ministry's national telemedicine service eSanjeevani has conducted more than 1 crore tele-consultations across India, showing a growth of 1000% in last 10 months. It has been used by public in 701 districts across India: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/JV66tzm4AN
— ANI (@ANI) August 24, 2021