31 मई को मन की बात करेंगे पीएम मोदी, ट्विटर पर लोगों से मांगे सुझाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोमवार को ट्विटर के जरिए लोगों से इस कार्यक्रम को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के सुझावों का इंतजार करूंगा।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, '31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए मैं आपके सुझावों का इंतजार करूंगा। इसके लिए आप 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। साथ ही नमो एप या माईगॉव पर भी लिखकर भेज सकते हैं।' बता दें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर देश में जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री तीसरी बार देशवासियों को मन की बात के जरिए संबोधित करेंगे।
I look forward to your ideas and inputs for this month’s #MannKiBaat, which will take place on the 31st. You can:
विज्ञापन विज्ञापन
Record a message by dialling 1800-11-7800.
Write on NaMo App or MyGov. https://t.co/3KdKpSSCUW — Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2020
इसी बीच देश में लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन की अवधि इसी दिन खत्म हो रही है ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कुछ बड़े एलान कर सकते हैं। इससे पहले लॉकडाउन, और लॉकडाउन 2.0 का एलान देश को संबोधित करके किया था। वहीं लॉकडाउन 3.0 और 4.0 की घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा की गई।