{"_id":"60fcca368ebc3e5863186d77","slug":"pm-narendra-modi-to-address-79th-edition-of-mann-ki-baat-today-25-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबोधन: पीएम मोदी आज 79वीं बार करेंगे ‘मन की बात’, कोरोना-बाढ़ और खेल ओलंपिक पर चर्चा संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संबोधन: पीएम मोदी आज 79वीं बार करेंगे ‘मन की बात’, कोरोना-बाढ़ और खेल ओलंपिक पर चर्चा संभव
Sun, 25 Jul 2021 07:49 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:49 AM IST
सार
पीएम मोदी देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश से मची तबाही समेत टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 79वां संस्करण होगा और यह आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और मोबाइल एप पर प्रसारित होगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
इस संस्करण में पीएम मोदी देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश से मची तबाही समेत टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। मन की बात के 78वें संस्करण के दौरान, मोदी ने 27 जून को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अपने स्थान पर पहुंचने के लिए संघर्ष किया है इसलिए लोग बेवजह खिलाड़ियों पर दबाव नहीं डाले।
विज्ञापन
78वें संस्करण के दौरान इन खास बातों पर हुई थी चर्चा
27 जून को अपने 78वें संस्करण के दौरान पीएम मोदी ने देश की जनता से ओलंपिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपील की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि नागरिकों को खुले दिमाग से खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने महान धावक मिल्खा सिंह को भी श्रद्धांजलि दी थी, जिनकी इसी साल 19 जून को कोरोना के कारण निधन हो गया था अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोरोना टीकाकरण पर भी प्रकाश डाला था। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने एक ही दिन में लाखों लोगों को टीका लगाने की उपलब्धि हासिल की है , यह बड़ी बात है।
विज्ञापन