फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi spoke to Shinzo Abe, expressed gratitude for strengthening India-Japan relations

पीएम मोदी ने शिंजो आबे से की बात, भारत-जापान संबंधों को बहुत मजबूत बनाने के लिए जताया आभार

Thu, 10 Sep 2020 05:22 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 10 Sep 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi spoke to Shinzo Abe, expressed gratitude for strengthening India-Japan relations
नरेंद्र मोदी-शिंजो आबे - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे से बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर बात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान संबंधों को बहुत मजबूत बनाने के लिए शिंजो आबे के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा सचिव अजय कुमार और जापानी राजदूत सुजुकी सतोशी ने बुधवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस समझौते में निकट सहयोग के लिए रूपरेखा बनाने, सूचना के आदान-प्रदान और दोनों देशों के सशस्त्र बलों द्वारा एक-दूसरे की सैन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की बात की गई है। उन्होंने कहा, ‘यह समझौता भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ ही सेवाओं और आपूर्तियों के आदान-प्रदान के लिए निकट सहयोग की रूपरेखा को सक्षम बनाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed