{"_id":"6124bb24fa51ac5bd65c7f09","slug":"pm-narendra-modi-spoke-to-russian-president-vladimir-putin-for-about-45-minuteson-the-afghanistan-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान संकट: प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की, 45 मिनट की बातचीत में अफगानिस्तान संकट पर भी चर्चा हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तालिबान संकट: प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की, 45 मिनट की बातचीत में अफगानिस्तान संकट पर भी चर्चा हुई
Tue, 24 Aug 2021 02:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन।
- फोटो : ANI
अफगानिस्तान में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने साथ मिलकर इस संकट से निपटने के लिए काम करने की इच्छा जाहिर की।
पीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तृत और उपयोगी विचारों का आदान-प्रदान किया। हमने द्विपक्षीय एजेंडे के मुद्दों पर भी चर्चा की, जिसमें कोरोना के खिलाफ भारत-रूस सहयोग शामिल है। हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर करीबी परामर्श जारी रखने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में फंसे भारतीय और अफगान नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन देवी शक्ति चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत 16 अगस्त से अब तक करीब 800 लोगों को सुरक्षित भारत पहुंचाया गया है। मंगलवार यानी 24 अगस्त को भी काबुल से 78 नागरिक भारत पहुंचे हैं।
बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भी अफगानिस्तान के मसले पर बात की थी। बता दें कि यह सभी देश इस वक्त अफगानिस्तान में जारी संकट पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही काबुल एयरपोर्ट से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर भी सभी देशों के बीच सहयोग जारी है।

PM Narendra Modi spoke to Russian President Vladimir Putin for about 45 minutes on the phone. They had a detailed conversation on the Afghanistan situation. pic.twitter.com/UmdafmD8zd
— ANI (@ANI) August 24, 2021