{"_id":"601857591836d4100a472f64","slug":"pm-narendra-modi-spoke-to-israeli-pm-benjamin-netanyahu-regarding-the-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतन्याहू से पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को सजा दिलाने में पूरी ताकत झोंक देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेतन्याहू से पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को सजा दिलाने में पूरी ताकत झोंक देंगे
Tue, 02 Feb 2021 01:18 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
PM Modi and Benjamin Netanyahu
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। उन्होंने 29 जनवरी को भारत में इस्राइली दूतावास पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए नेतन्याहू को भरोसा दिया और कहा, इस आतंकी घटना को अंजाम देने वाले साजिशकर्ताओं का पता लगाने और उन्हें सजा दिलाने के लिए भारत अपने सारे संसाधनों को झोंक देगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नेतन्याहू से फोन पर हुई वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत इस्राइली राजनयिकों और उनके परिसरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस सिलसिले में दोनों देशों की जांच एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल पर दोनों नेताओं ने संतुष्टि जताई। बातचीत के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने अपने-अपने देशों में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की प्रगति पर भी चर्चा की और इस दिशा में भावी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। गौरतलब है कि धमाके के बाद नेतन्याहू ने कहा था, हमें पूरा यकीन है कि भारत अपने देश में रह रहे इस्राइली लोगों और यहूदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने मोदी का जताया आभार
इस्राइल के प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। नेतन्याहू ने दूतावास के बाहर धमाके के बाद इस्राइली प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन
इस्राइली दूतावास से 150 मीटर दूरी पर हुआ था आईईडी विस्फोट
गौरतलब है कि दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इस्राइली दूतावास के बाहर करीब 150 मीटर की दूरी पर बीते शुक्रवार की शाम को कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ था। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं। इस्राइली विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसके सभी राजनयिक और स्टाफ सुरक्षित और ठीक हैं। जैश-उल-हिंद नाम के संगठन ने इंटरनेट मीडिया के जरिये धमाके की जिम्मेदारी ली है।