फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi serious over new education policy

नई शिक्षा नीति को लेकर पीएम मोदी गंभीर, मानव संसाधन मंत्री निशंक ने भी कसी कमर

Wed, 19 Jun 2019 05:56 AM IST
संदीप भट्ट हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Jun 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi serious over new education policy

नई शिक्षा नीति का मसौदा लाने के बाद मोदी सरकार जल्द से जल्द नई शिक्षा नीति लागू कराने को लेकर बेहद गंभीर है। खुद पीएम मोदी इस मामले में व्यक्तिगत स्तर पर रुचि ले रहे हैं तो मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इसे जल्द लागू कराने की संभावना तलाशने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। पीएम की इच्छा देश की शिक्षा पद्धति को रट्टा मार प्रवृत्ति और अंकों की होड़ से बाहर निकालने की है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कार्यभार संभालने के दिन ही नीति का मसौदा सार्वजनिक करने के बाद निशंक ने मंत्रालय के अधिकारियों, बौद्धिक वर्गों के समूहों से कई दौर की बातचीत की है। इस सिलसिले में उनकी पीएम मोदी से भी मुलाकात हुई है। इसके अलावा नई शिक्षा नीति की संघ की भी खासी दिलचस्पी है। फिलहाल मसौदा को लेकर युद्ध स्तर पर बौद्धिक वर्गों सहित अन्य सभी पक्षों की राय ली जा रही है।

विज्ञापन

सहमति बनी तो शिक्षा पद्घत्ति में आएगा यूटर्न

देश में बीते 33 सालों से शिक्षा पद्धति के ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर पेश किए गए मसौदे को स्वीकार किया गया तो देश की शिक्षा पद्धति से रट्टा मार संस्कृति खत्म हो जाएगी। शिक्षक छात्रों की समझ, विषय के बारे में जानकारी और रुचि के आधार पर मूल्यांकन करेंगे। स्कूली शिक्षा के दौरान ही छात्रों को उनकी रुचि के विषय का विशेषज्ञ बनाने का रास्ता साफ होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा पद्धति लागू होने के कारण अलग-अलग विषय में प्रवेश के लिए कई बार प्रवेश परीक्षा होगी। इससे अंकों की होड़ पर लगाम कसी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय की कार्यसंस्कृति बदलने में जुटे निशंक

कार्यभार संभालने के बाद निशंक मंत्रालय की कार्यसंस्कृति बदलने पर खासा जोर दे रहे हैं। तनाव मुक्त और स्वस्थ माहौल बनाने के लिए निशंक खुद अधिकारियों के पास जाकर उन्हें फूल भेंट कर रहे हैं। कुलपतियों, केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों को बिना दबाव में बेहतर अध्ययन का माहौल बनाने का सुझाव दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed