फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi says the work done for the poor in the last 6 years has never been done before

पीएम मोदी ने कहा, गरीबों के लिए जितना काम पिछले 6 वर्षों में हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ

Wed, 09 Sep 2020 01:55 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 09 Sep 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi says the work done for the poor in the last 6 years has never been done before
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में पिछले छह साल में गरीबों के लिए जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश के रेहड़ी पटरी वालों के साथ ‘स्वनिधि संवाद’ में कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक देशवासी का जीवन आसान हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे देश में गरीबों की बात तो बहुत हुई है, लेकिन गरीबों के लिए जितना काम पिछले छह साल में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। हर वह क्षेत्र, हर वह सेक्टर जहां गरीब, पीड़ित, शोषित और वंचित अभाव में था, सरकार की योजनाएं उसका संबल बनकर आईं। 
विज्ञापन



इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेयजल के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बोतलों के बजाय मिट्टी के घड़ों का इस्तेमाल करें। साथ ही प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से सिर्फ 2 महीने में मध्यप्रदेश में 1 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स-रेहड़ी-पटरी वालों को स्वनिधि योजना का लाभ सुनिश्चित हुआ। ये पहली बार हुआ कि रेहड़ी-पटरी वाले लाखों लोगों के नेटवर्क को सही मायने में सिस्टम से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेहड़ी पटरी वालों से बोले पीएम मोदी- प्लास्टिक की बोतलों के बजाय मिट्टी के घड़ों का करें प्रयोग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed