फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Sansad Speech Today PM Modi To Address Parliament Key Announcement News in Hindi

PM Modi Speech: ‘विपक्ष की देशविरोधी साजिशों का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा’, पीएम ने दी कड़ी चेतावनी

Tue, 02 Jul 2024 03:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 02 Jul 2024 03:58 PM IST
सार

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने के आरोप लगाते हुए कहा विपक्ष की देशविरोधी साजिशों का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Sansad Speech Today PM Modi To Address Parliament Key Announcement News in Hindi
लोकसभा में पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति के भाषण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सदन में उपस्थित हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा 'जो पहली बार सांसद बनकर हमारे बीच आए हैं और उनमें से कुछ साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उनका व्यवहार ऐसा था, जैसे एक अनुभवी सांसद का होता है। उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया है।' पीएम मोदी ने कहा कि देश ने सफल चुनाव आयोजित कर दुनिया को दिखा दिया है कि ये सबसे बड़ा चुनाव था। 
विज्ञापन


'मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं'
प्रधानमंत्री ने कहा 'मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं क्योंकि लगातार झूठ का प्रसार करने के बाद भी उनकी पराजय हुई।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा 'देश की जनता ने तीसरी बार हमें सेवा करने का अवसर दिया है। देश की जनता की भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्ष के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा।' पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने देखा है कि हमारा एकमात्र लक्ष्य भारत सर्वप्रथम है। उन्होंने कहा ‘हमारा एक ही लक्ष्य रहा है कि ‘भारत प्रथम’। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। इस विचार को सर्वोपरि रखते हुए हमने देश की सेवा करने का प्रण लिया है।’
विज्ञापन


'हमारा तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण का विचार'
हम तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण के विचार को लेकर चले हैं।  पीएम मोदी ने कहा 'इस देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी। जब हम संतुष्टिकरण की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। जब हम सैचुरेशन के सिद्धांत की बात करते हैं तो ये सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय होता है। इस पर देश की जनता ने हमें तीसरी बार चुनकर मुहर लगा दी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की जनता ने हमारी नीयत को देखा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा ‘इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता कितनी परिपक्व है। उसी का नतीजा है कि आज तीसरी बार हम आपके सामने विनम्रतापूर्वक सेवा करने के लिए खड़ा हूं। आपने हमारी नीतियों को देखा है। हमारी नीयत को देखा है, देश की जनता ने उस पर भरोसा किया है। पीएम मोदी ने कहा 'देश जब विकसित होता है, तो करोड़ों लोगों के संकल्प सिद्ध होता है। जब देश विकसित होता है, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव, उनके सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हो जाती है। आजादी के बाद मेरे देश का सामान्य नागरिक इन चीजों के लिए तरस रहा है। जब विकसित भारत होता है, तो गांव और शहरों की स्थिति में भी बहुत बड़ा सुधार होता है। दुनिया की विकास यात्रा मे भारत के गांव भी सहयोग देंगे।' 

'आज का भारत आतंकियों को घर में घुसकर मारता है' 
पीएम मोदी ने कहा '2014 से पहले एक समय था जब बड़े बैंकों पर ताले लगाए जा रहे थे। 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन हुए, निर्णयों में गति देखने को मिली। दुनिया के अच्छे बैंकों  में आज भारत के बैंकों का स्थान बन गया। 2014 से पहले एक वक्त था, जब आतंकी देश पर हमला करते थे। आज 2014 के बाद का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है। एयर स्ट्राइक करता है, सर्जिकल स्ट्राइक करता है। 2014 से पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे। धारा 370 का वो जमाना था, सेनाओं पर पत्थर फेंके जाते थे। हम लोग निराश होकर कहते थे कि अब जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं हो सकता। जब 370 की दीवार गिरी तो मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हुई।'

आज भारत के लक्ष्य बहुत विराट हैं और आज भारत एक ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, कि हमें ही हमारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने हैं। 10 वर्षों में भारत विकास की जिस ऊंचाई पर पहुंचा है, वह हमारी प्रतिस्पर्धा का एक बेंचमार्क बन चुका है। बीते 10 वर्षों में हमने जो रफ्तार पकड़ी है, अब हमारा लक्ष्य उस रफ्तार को और ज्यादा गति देना है। 10 वर्षों में हम भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवे स्थान पर लाए। अब हम अर्थव्यस्था को तीसरे स्थान पर ले जाएंगे। 10 वर्षों में हमने भारत को मोबाइल फोन का बड़ा निर्माता बना दिया। 

'तीसरे कार्यकाल का अर्थ है- हम तीन गुना रफ्तार से काम करेंगे'
पीएम मोदी ने कहा ‘हम चार करोड़ गरीबों के घर बना चुके हैं। आने वाले समय में तेज गति से तीन करोड़ घर बनाएंगे, जिससे इस देश के गरीबों को बिना छत के न रहना पड़े। 10 वर्षों में हमने देश की करोड़ो बहनों को उद्यमी बनाया है। हमारे तीसरे कार्यकाल का अर्थ है कि हम तीन गुना रफ्तार से काम करेंगे। हम तीन गुना परिणाम लाकर देंगे।’

जनता ने हमें अपार समर्थन दिया
उड़ीसा, आंध्रप्रदेश में जनता ने एनडीए को अपार समर्थन दिया। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हमने प्रचंड विजय हासिल की। हमें नए नए क्षेत्रों में जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा ने केरल में विश्वास खाता खोला है और बड़े गर्व के साथ केरल के सांसद हमारे साथ खड़े हैं। तमिलनाडु में भाजपा का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। पिछली बार की तुलना में भाजपा का वोट बैंक बढ़ा है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव आ रहे हैं और हम जीत हासिल करेंगे। पंजाब में भी भाजपा को बढ़त मिली है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। 
 

‘कांग्रेस लगातार तीसरी बार 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई’
प्रधानमंत्री ने कहा ‘कांग्रेस के इतिहास का यह पहला मौका है, जब लगातार तीन बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। कांग्रेस के इतिहास में यह तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती, आत्ममंथन करती। कांग्रेस इस बात को साबित करने की कोशिश कर रही है जैसे उन्होंने हमें हरा दिया हो। मैं जरा अपने सामान्य जीवन का वक्तव्य बताता हूं। एक छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला है। वो बच्चा गिर जाता है। साइकिल से लुढ़क जाता है। रोने लगता है। एक बड़ा व्यक्ति उसके पास आकर कहता कि चींटी मर गई, चिड़िया उड़ गई। तुम बहुत अच्छी साइकिल चलाते हो। उसका ध्यान बंटाकर के उस बच्चे का मन बहला देते हैं। वैसे ही बच्चों के मन बहलाने का काम चल रहा है। कांग्रेस और उसका ईको सिस्टम सिर्फ मन बहलाने का काम कर रहा है। आदरणीय सभापति जी 1984 उपचुनाव को याद कीजिए, उसके बाद इस देश में 10 लोकसभा के चुनाव हुए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है।'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बधाई दे रहे हैं कि तुम 100 में 99 नंबर लाए हो। अब उनको कौन बताए कि ये 100 में से नहीं 543 में से 99 नंबर लाया है। फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।

कांग्रेस को शोले फिल्म की मौसी तो याद होगी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा ‘कांग्रेस को शोले फिल्म की मौसी याद होगी, तीसरी बार ही तो हारे हैं, पर मौसी 13 राज्यों में शून्य सीटें आई हैं । अरे मौसी 13 राज्यों में जीरो सीटें आईं हैं लेकिन हीरो तो हैं ना। अरे मौसी, पार्टी की लुटिया ही तो डुबाई है। पार्टी अभी सांसें तो ले रही है। ईमानदारी से देशवासियों के जनादेश को समझने की कोशिश कीजिए, उसे स्वीकार कीजिए।’

2024 से कांग्रेस परिजीवी कांग्रेस के रूप में जानी जाएगी- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा ‘2024 से कांग्रेस परिजीवी कांग्रेस के रूप में जानी जाएगी। परिजीवी वह होता है, जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को खाता है। कांग्रेस पार्टी जिस पार्टी के साथ गठबंधन बनाती है, उसी को खा जाती है। इसलिए कांग्रेस परिजीवी कांग्रेस बन चुकी है।’ 16 राज्यों में जहा कांग्रेस अकेले लड़ी, वहां पार्टी का वोट प्रतिशत गिर चुका है। ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने दम लड़ी और सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल कर पाई। इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से परिजीवी बन गई।
 

‘आर्थिक अराजकता फैलाने की साजिश रच रही है कांग्रेस’
पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस लोगों को लड़ाने के लिए रोज नई नई अफवाहें फैला रही है। कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के लिए सोची समझी साजिश रच रही है। उनके जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, वहां वे आर्थिक अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं। चुनाव के दौरान मंचों से साफ साफ घोषणा की गई कि अगर कांग्रेस के मन का परिणाम नहीं आया तो अराजकता फैल जाएगी। सीएए को लेकर अराजकता फैलाई गई। देश के लोगों को गुमराह करने का खेल खेला गया। देश को दंगों में झोंकने के लिए भी कुत्सित प्रयास किए गए।’

 

कल सदन में बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘एक बच्चा स्कूल से आया और जोर जोर से रोने लगा, उसने मां से कहा कि मां मुझे स्कूल में मारा गया। मां ने पूछा बेटा बात क्या थी? बेटा ये नहीं बता रहा था कि आज स्कूल में उस बच्चे ने किसी बच्चे को मां के लिए अपशब्द कहे थे। उसने ये नहीं बताया कि उसने किसी की किताबें फाड़ दी थीं। उसने ये नहीं बताया कि किसी का टिफिन चुराकर खा दिया था। हमने कल सदन में ऐसी ही बचकाना हरकत देखी है। कल यहां बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था। उन्हें ये नहीं बता कि वे हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी में गिरफ्तार किए गए हैं। उनको देश की अदालत पर गैरजिम्मेदार बयान देने पर माफी मांगनी पड़ी है। उन पर वीर सावरकर का अपमान करने का मुकदमा चल रहा है। इनके अनेक नेताओं, अधिकारियों, संस्थानों पर झूठ बोलने के आरोप लगे हैं। बालक बुद्धि में व्यवहार का कोई ठिकाना नहीं होता। जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है, तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं। इनकी चालाकी को पूरा देश समझ गया है। इसलिए आज देश इनसे कह रहा है- तुमसे ना हो पाएगा।'

अग्निवीर को लेकर सदन में झूठ बोला गया- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा ‘कल अग्निवीर को लेकर सदन में झूठ बोला गया। कल ये झूठ बोला गया कि एमएसपी नहीं दिया जा रहा है। चल सदन में संविधान की गरिमा से खिलवाड़ किया गया। इन हरकतों को बालक बुद्धि मानकर हम नजरअंदाज नहीं करना चाहेंगे। इसकी पीछे इरादे नेक नहीं बल्कि गंभीर खतरे के हैं। इन लोगों का झूठ हमारे देश के नागरिकों की विवेक बुद्धि पर तमाचा मारने की निर्लज्ज हरकत है। सभापति जी, इस सदन की गरिमा बचाने की बड़ी जिम्मेदारी आप पर है।’

देश पर आपातकाल थोपा गया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'आपातकाल को देश पर थोपा गया। उस दौरान, क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं गईं। देश के ताने-बाने को छिन्न-विछिन्न करने का काम किया गया। सरकारों को गिराना, मीडिया को दबाना, संविधान की भावनाओं के खिलाफ आपातकाल थोपा गया। कांग्रेस ने देश के दलितो और पिछड़ों के साथ घोर अन्याय किया गया। इसी वजह से बाबा साहेब आंबेडकर ने कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता के कारण नेहरू जी की कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। आंबेडकर जी ने कहा था- मैं सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों की उपेक्षा अपने अंदर उत्पन्न आक्रोश को रोक नहीं सका। इसके बाद नेहरू जी ने आंबेडकर जी का राजनीतिक जीवन खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। षडयंत्रपूर्वक आंबेडकर जी को चुनाव में हराया गया।'

हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की कोशिश- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा ‘गंभीर बात है कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की कोशिश हो रही है। ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। ये आपके संस्कार है? ये आपका चरित्र, आपकी सोच, आपकी नफरत है? इस देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारमाने? ये देश शताब्दियों तक इसी भूलने वाला नहीं है। कुछ दिन पहले हिंदुओं में जो शक्ति की परंपरा है, उसे बर्बाद करने की कोशिश की गई। ये देश शक्ति की पूजा करता है और आप उस शक्ति का विनाश करने की बात करते हैं? कुछ दिन पहले इन लोगों ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इन लोगों ने हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से की है। ये देश कभी माफ नहीं करेगा।

ईश्वर का हर रूप प्रदर्शन नहीं दर्शन के लिए होता है- पीएम मोदी
ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिए होता है, प्रदर्शन के लिए नहीं। सभापति जी, निजी स्वार्थ के लिए ईश्वर के रूप का प्रदर्शन किया गया। सदन के कल के दृश्यों को देखकर हिंदू समाज को भी सोचना होगा कि क्या ये अपमानजनक बयान संयोग है या साजिश?
 

कांग्रेस ने देश की सेनाओं को कमजोर करने का काम किया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा 'हमारी सेनाएं देश का अभिमान हैं। बहुत समय से मांग की जा रही थी देश की सुरक्षा के लिए थिएटर कमान जरूरी है। मैं कहना चाहता हूं कि इस क्षेत्र में प्रगति हो रही है। हमारी सेना युवा होनी चाहिए, सेना दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए होती है। सेना में युवाओं की ताकत बढ़ानी चाहिए। हम लगातार युद्ध योग्य सेना बनाने के लिए रिफॉर्म कर रहे हैं। समय पर रिफॉर्म न होने के कारण हमारी सेना कमजोर हुई थी। देश की सुरक्षा एक गंभीर मसला होता है। ऐसे समय में जब देश की सेना को सशक्त बनाने का समय है, कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है। कौन नहीं जानता कि नेहरू जी समय देश की सेनाएं कितनी कमजोर होती थी। हमारी सेनाओं के भीतर कांग्रेस ने लाखों-करोड़ों के घोटाले किए। देश की सेनाओं को कमजोर किया गया। जीप घोटाला , पनडुब्बी घोटाला, बोफोर्स घोटाला ने देश की सेना का कमजोर किया।'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा 'कांग्रेस जब सत्ता में रही, तो देश की सेना को कमजोर किया। सत्ता से जाने के बाद भी सेना को कमजोर करने के काम किए गए। जब कांग्रेस सरकार थी तो फाइटर जेट नहीं लिए गए और जब हमने ऐसा करने की कोशिश की, तो कांग्रेस ने साजिश रची। ये बालक बुद्धि राफेल के छोटे छोटे खिलौने बनाकर उड़ाने का मजा लेते थे। कांग्रेस ऐसे हर कदम का विरोध करती हैं, जो भारत की सेना को मजबूत बनाएं। हमारी सेनाएं हमारी मजबूती हैं। अब कांग्रेस द्वारा सेना भर्ती को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वन रैंक वन पेंशन की योजना को खत्म किया था। उनका इरादा था कि वन रैंक वन पेंशन को टालते रहें। एनडीए ने इसे लागू किया। हमारे पास भले ही सीमित संसाधन रहे हों लेकिन, 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये हमारे पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के रूप में दिए गए।'

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं छोड़ेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से गिरफ्तारियां कीं जा रहीं हैं। इसके लिए मजबूत कानून भी बनाया जा चुका है। युद्ध स्तर पर हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नीट के मामले में देशभर में पहले ही गिरफ्तारियां की जा रही हैं। पेपर लीक को परीक्षा को पुख्ता करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 



हमने विकास को अपना संकल्प बनाया- पीएम मोदी
एनडीए सरकार ने बीते दस वर्षों में विकास को अपना सबसे बड़ा संकल्प बनाया है। आज गरीब को आवास देना हमारा संकल्प है। भारत की विश्श में जैसे जैसे ताकत बढ़ रही है। हमारी सेनाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का हमारा संकल्प है। ये युग हरित युग है और इसलिए दुनिया, जो ग्लोबल वॉर्मिंग से लड़ रही है, इसके बड़ी ताकत देने का बीड़ा भारत ने उठाया है। हमने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। 

हर साजिश का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा ‘देश के करोड़ों लोगों के सामने कैसी दिक्कतें आने वाली हैं, मैं सुप्रीम कोर्ट का वक्तव्य बता रहा हूं। ऐसा लगता है इस महान देश की प्रगति पर संदेह प्रकट करने और इसे कमजोर करने का एक प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के किसी भी प्रयत्न या प्रयास को आरंभ में ही रोक दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जो भावना व्यक्त की है, इस पर हम सभी को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। भारत में भी कुछ लोग हैं, जो ऐसी ताकतों की मदद कर रहे हैं। देशवासियों को ऐसी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ष 2014 में सरकार में आने के बाद देश के सामने एक बड़ी चुनौती कांग्रेस का इकोसिस्टम भी रहा है। इस इकोसिस्टम को मैं चेतावनी देता हूं, मैं इस इकोसिस्टम को चेताना चाहता हूं, जिस तरह से इकोसिस्टम ने ठान लिया है कि देश की विकास यात्रा को रोक देंगे। मैं आज इकोसिस्टम को बता देना चाहता हूं, इकोसिस्टम की हर साजिश का जवाब अब उसी की भाषा में मिलेगा। देश विरोधी साजिशों को कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।’ 

पीएम ने हाथरस में कई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया
यूपी के हाथरस में भगदड़ में अनेकों लोगों की मौत की जानकारी आ रही है। पीएम मोदी ने कहा ‘इस हादसे में जिन लोगों की जान गई, मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य जारी है। मैं सभी को भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।’ 

मैं देशवासियों को कहना चाहता हूं कि आपने जो फैसला सुनाया है मैं उसका सम्मान करता हूं। ऐसी परेशानियों का मैं डटकर मुकाबला करूंगा। झूठ की कोई जड़ें नहीं होती और सत्य को दबाया नहीं जा सकता। सत्य की ताकत क्या होती है, वह आज मैंने जीकर देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed