फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi said, public should not focus on fake promises of opposition

विपक्ष पर पीएम मोदी का वार, कहा- झूठे वायदों का टेप रिकॉर्ड न सुनें, ट्रैक रिकॉर्ड देखें

Sun, 31 Mar 2019 09:48 PM IST
अनिल पांडेय अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi said, public should not focus on fake promises of opposition
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देश के पांच करोड़ गरीबों को बहत्तर हजार रुपये प्रतिवर्ष मदद करने की योजना भाजपा को किस तरह परेशान कर रही है, इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा का हर नेता इसे कांग्रेस का एक और झूठ करार दे रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री ने भी इशारों-इशारों में इस योजना पर हमला किया और कहा कि जनता को चुनाव के समय विपक्ष के झूठे वायदों को नहीं सुनना चाहिए, बल्कि इसके स्थान पर उन्हें उन दलों का पूरा पिछला ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक परिवार पिछली चार पीढ़ी से देश से गरीबी हटाने की बात कह रहा है, लेकिन गरीबी नहीं हटी जबकि इसकी मार्केटिंग आज भी जारी है। 

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली के तालकटोरा मैदान में 'मैं भी चौकीदार हूं' कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ईमानदार पुलिसवाले से किसी आम आदमी को कभी डर नहीं लगता है, बल्कि उस क्षेत्र के गलत काम करने वाले लोग उससे परेशान होकर जल्द से जल्द उसे कहीं और भेज देना चाहते हैं। लेकिन वे कहीं जाने वाले नहीं हैं और विपक्ष की परेशानी का वे कोई हल नहीं निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन


विपक्ष लगातार झूठ बोल रहा है, इससे बचने के लिए क्या करें, इस सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि लोग इसके लिए नमो ऐप से जुड़ें जो सरकार के हर कामकाज की आधिकारिक जानकारी देता है। उन्होंने कहा कि झूठ से बचने के लिए सिर्फ सच बोलने की कोशिश की जानी चाहिए क्योंकि झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है और वह खुद-ब-खुद खत्म हो जाती है।.

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच साल का सवाल

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग चार हजार लोगों को संबोधित किया। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे देश से लोग पीएम से जुड़े। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने हर सवाल के जवाब में अगले पांच साल का खाका खींचते दिखाई पड़े। संभवतः इसके जरिए वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्ष को भी अपनी जीत का यकीन दिलाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल के लिए उनका लक्ष्य देश की आकांक्षाओं को पूरा करने का होगा। 

बार-बार बजती रहीं तालियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रांड का जादू अब भी बरकरार है। कम से कम भाजपा कार्यकर्ताओं की बात करें तो पीएम के कार्यक्रम में हर दो-तीन मिनट में 'मोदी-मोदी' के नारे लगते रहे और तालियां बजती रहीं। स्टेडियम के चारों ओर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के बीच-बीच में पार्टी के नारे लगाए। 

कार्यकर्ताओं ने कहा जीत पक्की

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दूर-दूर से आये भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत पक्की है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहिणी से आईं अनुराधा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी में पूरा हिंदुस्तान एक सच्चाई की झलक देखता है। उनका जादू अब भी लोगों के ऊपर बरकरार है। उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed