{"_id":"5fd008ed8ebc3e29b14b835d","slug":"pm-narendra-modi-said-only-the-potential-of-saarc-can-be-harnessed-in-a-terror-free-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक मुक्त माहौल में ही सार्क की पूरी क्षमता का इस्तेमाल हो सकता है : नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंक मुक्त माहौल में ही सार्क की पूरी क्षमता का इस्तेमाल हो सकता है : नरेंद्र मोदी
Wed, 09 Dec 2020 04:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
सार्क का 36वां स्थापना दिवस 2020
- फोटो : twitter@sarco_sec
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आतंक और हिंसा मुक्त वातावरण में ही सार्क की पूरी क्षमता का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने आठ सदस्यीय क्षेत्रीय समूह की बैठक समय से पहले आयोजित करने की वकालत की है।
विज्ञापन
आतंकवाद का पोषण करने वाली ताकतों को हराने के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संदेश में पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद का समर्थन और पोषण करने वाली ताकतों को परास्त करने के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मौके पर हमें ऐसी शक्तियों को हराने के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध होना चाहिए और दक्षिण एशिया को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। भारत इस क्षेत्र के आर्थिक, तकनीकी, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा।
विज्ञापन
उधर, ओली ने कहा कि अब राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर ठोस काम करने की दिशा में आगे बढ़ने का समय आ गया है। सार्क संगठन में भारत सहित अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2016 में इस्लामाबाद में सार्क सम्मेलन होना था, लेकिन उड़ी में 18 सितंबर को सेना पर हमले के बाद भारत ने इसमें शिरकत करने से इनकार कर दिया था।