फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   PM Narendra Modi said, Mamata Didi teases Jai Shri Ram, how will every Har Mahadev in Varanasi be able to hear

पीएम मोदी का ममता पर तंज: जय श्रीराम से चिढ़ती हैं, वाराणसी में हर-हर महादेव कैसे सुन पाएंगी

Sun, 04 Apr 2021 04:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सोनारपुर
एजेंसी, सोनारपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Apr 2021 04:35 AM IST
सार

  • पीएम मोदी ने कहा, ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारे से तो इतना चिढ़ती हैं कि सुनते ही बौखला जाती हैं
  • सिर्फ जय श्रीराम का नारा परेशान करता है वहां तो हर हर महादेव भी सुनना पड़ेगा, तब दीदी क्या करेंगी

विज्ञापन
PM Narendra Modi said, Mamata Didi teases Jai Shri Ram, how will every Har Mahadev in Varanasi be able to hear
पीएम मोदी बंगाल रैली - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के ममता के वाराणसी से लड़ने वाले बयान पर टांग खीचीं। मोदी ने कहा, ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारे से तो इतना चिढ़ती हैं कि सुनते ही बौखला जाती हैं। अगर वह वाराणसी में चुनाव लड़ने गईं तो वहां हर ओर तिलक और चोटी वाले ही मिलेंगे। ऐसे में उनका क्या हाल होगा। यहां तो सिर्फ जय श्रीराम का नारा परेशान करता है वहां तो हर हर महादेव भी सुनना पड़ेगा, तब दीदी क्या करेंगी।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के ममता के वाराणसी से लड़ने वाले बयान पर पलटवार
पीएम मोदी ने दरअसल कुछ दिन पहले कहा था कि नंदीग्राम में अपनी हार देख ममता किसी दूसरी सुरक्षित सीट से लड़ने का विचार बना रही हैं। इस पर पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी। इसको लेकर सोनारपुर की सभा में मोदी ने ममता पर जमकर तंज कसा। मोदी ने कहा, मैंने सुना है कि तृणमूल कांग्रेस कह रही है कि ममता अब वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे साफ है कि दीदी ने बंगाल में अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


बनारसियों का दिल बड़ा, आपको बाहरी नहीं बोलेंगे
पीएम मोदी ने ममता पर तंज कसा कि आप यूपी के लोगों को बाहरी कहती रही हैं लेकिन वाराणसी के लोग ऐसे नहीं हैं। वह बड़े दिल वाले हैं और आपको कभी बाहरी नहीं कहेंगे। वहां की जनता ने मुझे भी बहुत प्यार दिया है और आपको भी देंगे। लेकिन दीदी देख लें कहीं यह उनकी दूसरी बड़ी गलती न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed