फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi returns from US after his successful visit, met with 42 foreign leaders

सात दिनों के अमेरिकी दौरे से वापस लौटे पीएम मोदी, जानें कितनी सफल रही उनकी यात्रा

Sun, 29 Sep 2019 12:14 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 29 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi returns from US after his successful visit, met with 42 foreign leaders
पीएम मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वगत हुआ - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने वहां कई विदेशी नेताओं के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। सात दिन के दौरे के बाद वह शुक्रवार को स्वदेश वापस लौट आए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को बेहद सफल बताया जा रहा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने 42 विदेशी नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन


मोदी ने 36 द्विपक्षीय वार्ताओं और सात बहुपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी, ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम, संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। विश्लेषक मोदी के सात दिनों के दौरे को बेहद सफल बता रहे हैं।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और विकास जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया। प्रधानमंत्री ने कश्मीर से अुच्छेद 370 हटाने के फैसले को दुनिया के सामने रखा। संयुक्त राष्ट्र से उन्होंने शांति का संदेश दिया और कहा कि हमने दुनिया को बुद्ध दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की संस्कृति से कराया परिचय

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के माध्यम से दुनिया को भारत की महान संस्कृति से अवगत कराया। ह्यूस्टन में आयोजित कार्यक्रम हाउडी मोदी में 50 हजार भारतीय अमेरिकी लोगों का और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आना इस बात को दिखाता है कि विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का कद बढ़ा है।

फायदे का सौदा है भारत में निवेश करना 

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए दुनिया के दिग्गज कारोबारियों को बताया कि कैसे भारत में उनके लिए व्यापार करना फायदे का सौदा है। उन्होंने कारोबारियों को बताया कि भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होंने भारत की विकासशील और कारोबारी सोच को दुनिया के सामने रखा। माना जा रहा है कि इससे भारत में निवेश बढ़ेगा।

हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। स्वागत के बाद उन्होंने देश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' और 'हाउडी मोदी' का जिक्र किया। उन्होंने कहा, '2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया। दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है, इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं जिन्होंने अधिक मजबूती के साथ दोबारा सरकार बनाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed