फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi received a telephone call today from the President of Brazil, Luiz Inacio Lula da Silva

India-Brazil: ब्राजील के राष्ट्रपति ने फोन पर पीएम मोदी से की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर जताई चिंता

Fri, 10 Nov 2023 09:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Nov 2023 09:38 PM IST
सार

India-Brazil: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम पर चिंताओं को साझा किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi received a telephone call today from the President of Brazil, Luiz Inacio Lula da Silva
ब्रासीज के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया (इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष) में चल रहे घटनाक्रम पर चिंताओं को साझा किया। उन्होंने आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने पर गहरी चिंता जताई और स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों का आह्वान किया।

विज्ञापन

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 की ब्राजील की अध्यक्षता की सफलता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन की बात कही। उन्होंने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी बैठक के बाद सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तारित करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद मोदी ने एक्स पर कहा, 'राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ फोन पर अच्छी बातचीत हुई। हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपनी चिंताओं को साझा किया। हम भारत की जी-20 अध्यक्षता की सफलताओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे क्योंकि ब्राजील अगले महीने सत्ता में आएगा।'

विज्ञापन

इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 'कठिन स्थिति' पर विचारों का आदान-प्रदान किया था, जिसमें पीएम ने 'आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और नागरिकों के जीवन के नुकसान' पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। रईसी के साथ मोदी की बातचीत इस्राइल-हमास संघर्ष में हिंसा में वृद्धि के मद्देनजर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं के साथ चल रही उनकी बातचीत का हिस्सा थी।

पिछले सप्ताह मोदी ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष ऋषि सुनक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से अलग-अलग बात की थी जिसमें आतंकवाद और नागरिकों की मौत पर चिंता जताई गई थी। 

पीएम मोदी ने संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से भी बात की है। 

इस्राइल-हमास संघर्ष सात अक्तूबर को शुरू हुआ जब हमास के आतंकवादियों ने गाजा से इस्राइल में घुसकर 1,400 से अधिक लोगों की हत्या कर दी और लगभग 240 अन्य को बंधक बना लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल ने तेज हवाई हमलों के अभियान के साथ जवाब दिया, जिसके  बाद जमीनी हमला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed