फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi praises ULFA peace accord says this is milestone

ULFA: PM मोदी ने की शांति समझौते की तारीफ, कहा- ऐतिहासिक, हिमंत बोले- यह वोट के लिए नहीं असम के भविष्य के लिए

Sat, 30 Dec 2023 01:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 01:54 AM IST
सार

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि असम की शांति और विकास की यात्रा में यह समझौता बेहद अहम है। यह मील का पत्थर है। यह समझौता असम में स्थायी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। मैं ऐतिहासिक उपलब्धि में शामिल लोगों के प्रयासों की सराहना करता हूं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi praises ULFA peace accord says this is milestone
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र और असम सरकार द्वारा उल्फा के साथ किए गए हस्ताक्षरित शांति समझौते की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस समझौते से राज्य की स्थायी प्रगति सुनिश्चित होगी। वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि इस समझौते को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह समझौता अमस की शांति के लिए है। हमें इसका इस्तेमाल वोट के लिए नहीं करना। समझौते के दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी सीएम सरमा के साथ मौजूद थे। शाह ने कहा कि यह दिन असम के लोगों के लिए एक सुनहरा दिन है। बता दें, उल्फा एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन है। 
विज्ञापन


असम में स्थाई प्रगति का मार्ग प्रशस्त
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि असम की शांति और विकास की यात्रा में यह समझौता बेहद अहम है। यह मील का पत्थर है। यह समझौता असम में स्थायी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। मैं ऐतिहासिक उपलब्धि में शामिल लोगों के प्रयासों की सराहना करता हूं। हम सभी के लिए एकता, विकास और समृद्धि का भविष्य सुनिश्चित कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
हिमंता ने कहा- हम शांतिपूर्ण समझौते की कल्पना करते हैं
वहीं, सीएम सरमा का कहना है कि असम में उल्फा का आंदोलन 1987 में शुरू हुआ था। बाद में यह हिंसक होता चला गया। 10 हजार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। अब शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। उससे हम एक नए असम, एक शांतिपूर्ण असम की कल्पना करते हैं। समझौता बहुत ऐतिहासिक है। इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह समझौता सिर्फ असम की शांति के लिए है। इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1979 में हुआ था गठन
अलगाववादी संगठन उल्फा का गठन अप्रैल 1979 में बांग्लादेश (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) से आए बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों के खिलाफ आंदोलन के बाद हुआ था। फरवरी 2011 में यह दो समूहों में विभाजित हो गया था और अरबिंद राजखोवा के नेतृत्व वाले गुट ने हिंसा छोड़ दी थी। यह गुट बिना शर्त सरकार के साथ बातचीत के लिए सहमत है। दूसरे उल्फा गुट का नेतृत्व करने वाले परेश बरुआ बातचीत के खिलाफ हैं। वार्ता समर्थक गुट ने असम के मूल निवासियों की भूमि के अधिकार समेत उनकी पहचान और संसाधनों की सुरक्षा के लिए सुधारों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed