PM Modi: प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, सीएम पटेल भी मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi attends the inaugural function of Pramukh Swami Maharaj Shatabdi Mahotsav in Ahmedabad, Gujarat pic.twitter.com/wO2HjokuQk
— ANI (@ANI) December 14, 2022विज्ञापन
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आयोजन देश और दुनिया को आकर्षित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित और प्रेरित करेगा। 15 जनवरी तक दुनिया भर से लाखों लोग मेरे पितातुल्य स्वामी जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए यहां पधारने वाले हैं। UN में भी प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी समारोह मनाया गया।
उन्होंने कहा कि 2002 में चुनाव प्रचार के दौरान जब मैं राजकोट से प्रत्याशी था तो मुझे दो संतों ने एक डब्बा दिया जिसमें एक पेन था उन्होंने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज जी भेजा है और कहा है कि आप इस पेन से नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करना। वहां से लेकर काशी तक यह प्रथा चली आ रही है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह के आरती में भाग लिया। pic.twitter.com/Y7fmyXQFQE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में चले जाइए आपको प्रमुख स्वामी महाराज जी की दृष्टि का परिणाम दिखाई देगा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमारे मंदिर आधुनिक हैं और वे हमारी परंपराओं को उजागर करते हैं। उनके जैसे महान लोगों और रामकृष्ण मिशन ने संत परंपरा को फिर से परिभाषित किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। pic.twitter.com/Xp3bf1wFkn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022
पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को मेघालय में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोहों में शामिल होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने यह जानकारी दी। संगमा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ तीन घंटे राज्य की राजधानी में रुकेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री 18 दिसंबर को राज्य का दौरा कर रहे हैं। पूर्वोत्तर परिषद का मुख्यालय शिलांग है। यह पूर्वोत्तर के राज्यों में आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए स्थापित की गई एक नोडल एजेंसी है।