फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus pm modi chair meeting on covid vax situation as omicron sparks and covid 19 vaccination

PM Modi Meeting: कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बाद पीएम बोले- अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के फैसले की फिर हो समीक्षा

Sat, 27 Nov 2021 09:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Nov 2021 09:37 AM IST
सार

इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार पीके मिश्रा, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
coronavirus pm modi chair meeting on covid vax situation as omicron sparks and covid 19 vaccination
PM Modi: कोरोना टीकाकरण को लेकर बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ दो घंटे तक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों में दी जा रही छूट की फिर से समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने नए वैरिएंट के प्रति चिंता जाहिर करते हुए बाहर से आने वाले यात्रियों की गहन निगरानी करने को कहा है। पीएम ने बैठक के दौरान कहा कि जिन देशों में नए वैरिएंट का ज्यादा खतरा है, वहां से आने वाले यात्रियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। 

विज्ञापन


राज्य सरकारों के साथ काम करें अधिकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय अधिकारियों को राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नए वैरिएंट की पहचान के लिए राज्य से जिला स्तर पर जागरूकता सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की गहन निगरानी और जांच जारी रहनी चाहिए। 
विज्ञापन


जारी किया जा चुका है अलर्ट 
दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट के बीच कई देशों ने अपने-अपने देश की हवाई उड़ानों को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है। इस बीच भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है और नए वैरिएंट के खतरे से बचने के लिए दक्षिण अफ्रीकी देश से आने वाले यात्रियों का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा व डेल्टा प्लस से कई गुना ज्यादा संक्रामक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed