{"_id":"672cf73d5c2158b10604b860","slug":"pm-narendra-modi-maharashtra-visit-updates-nashik-kalaram-temple-election-rallies-news-in-hindi-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Assembly Election: कल नासिक के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, एक हफ्ते में नौ चुनावी रैलियां करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Assembly Election: कल नासिक के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, एक हफ्ते में नौ चुनावी रैलियां करेंगे
Thu, 07 Nov 2024 10:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:52 PM IST
सार
Maharashtra Assembly Election: पीएम मोदी शुक्रवार को नासिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नासिक के अलावा धुले में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस बीच, नासिक के पंचवटी में स्थित 300 वर्ष पुराने कालाराम मंदिर संस्थान ने भी प्रधानमंत्री आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनाव अभियान के तहत महाराष्ट्र में एक हफ्ते में नौ रैलियों को संबोधित करेंगे और पुणे में एक रोड शो भी करेंगे। पीएम शुक्रवार को धुले और नासिक की जनसभा के बाद 9 नवंबर को अकोला और नांदेड़ में चुनाव प्रचार करेंगे। 12 नवंबर को चिमुर (चंद्रपुर जिला) और सोलापुर में रैलियों को संबोधित करेंगे और शाम को पुणे में एक रोड शो में भाग लेंगे। इसके बाद मोदी 14 नवंबर को राज्य में तीन जगह छत्रपति संभाजीनगर, रायगढ़ और मुंबई में रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
मोदी शुक्रवार को नासिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नासिक के अलावा धुले में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस बीच, नासिक के पंचवटी में स्थित 300 वर्ष पुराने कालाराम मंदिर संस्थान ने भी प्रधानमंत्री आमंत्रित किया है। इसके लिए कालाराम मंदिर संस्थान की ओर से उन्हें न्योता भेजा गया है।
विज्ञापन
कालाराम मंदिर संस्थान के महंत सुधीरदास महाराज ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में 20 मिनट का समय मंदिर में बिताने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र में लिखा, आपने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व यहीं से पूजाअर्चना की शुरुआत की थी। आपने जो प्रण लिया था वह पूरा हो गया है। अब हमारा आग्रह है कि कालाराम मंदिर में दोबारा आकर पूजा-अर्चना करें। अगर, प्रधानमंत्री कालाराम मंदिर आते हैं तो बहुत ही अच्छा होगा।
विज्ञापन
कालाराम मंदिर ट्रस्ट ने पीएम मोदी स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं। गौरतलब है कि इसी वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम ने कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान की शुरूआत की थी। उन्होंने कठोर व्रत भी शुरू किया था। रामायण काल से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों में पंचवटी का विशेष स्थान है।