{"_id":"6613053e8f6f0e17480f6c23","slug":"pm-narendra-modi-maharashtra-visit-updates-bjp-election-rally-chandrapur-news-in-hindi-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर जारी, PM मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Elections 2024: धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर जारी, PM मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे
Mon, 08 Apr 2024 02:12 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:12 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि रैली के दौरान वे केंद्रीय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। एक दिन पहले बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी आज चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र में आने वाले इस इलाके में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कराए जाने हैं। चंद्रपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। गौरतलब है कि लोकसभा सीटों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र देश के सबसे बड़े सूबे- उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अहम प्रदेश माना जाता है। यहां पांच चरणों में चुनाव कराए जाने हैं।
शिवसेना और भाजपा की नजरें लोकसभा की 48 सीटों पर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से महाराष्ट्र से ही निर्वाचित केंद्रीय वन, संस्कृति और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को प्रत्याशी बनाया है। पीएम मोदी अपने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा का समर्थन करने की अपील करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भाजपा ने प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में अधिकांश सीटें गठबंधन को मिलने का दावा किया है। प्रदेश भाजपा इकाई के नेताओं के अलावा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत शिवसेना नेता और सीएम एकनाथ शिंदे ने भी विपक्षी दलों की संभावनाओं को सिरे से खारिज किया है।