{"_id":"6042f40f8ebc3ee64e6fb75d","slug":"pm-narendra-modi-live-speech-on-combined-commanders-conference-in-kevadia-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडर्स कॉन्फ्रेंसः पीएम मोदी केवड़िया पहुंचे, सेना के टॉप कमांडरों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमांडर्स कॉन्फ्रेंसः पीएम मोदी केवड़िया पहुंचे, सेना के टॉप कमांडरों को करेंगे संबोधित
Sat, 06 Mar 2021 09:42 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह गुजरात में केवडिया पहुंचे जहां वह सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करेंगे । शीर्ष सैन्य कमांडरों की बैठक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट हो रही है।अधिकारियों के अनुसार अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री केवडिया के लिये रवाना हुए। केवडिया प्रदेश की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की ।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सम्मेलन में भाग लेने यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। वहीं आज आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी थिएटर कमांड के निर्माण में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा बलों के पुनर्गठन की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय एयर डिफेंस कमांड के निर्माण की भी घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन