{"_id":"5b9cacee867a55013d11a3ba","slug":"pm-narendra-modi-leaves-for-swachhata-shramdan-without-any-security-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बिना सुरक्षा दिल्ली की सड़कों पर निकले प्रधानमंत्री मोदी, लोग हुए हैरान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब बिना सुरक्षा दिल्ली की सड़कों पर निकले प्रधानमंत्री मोदी, लोग हुए हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
PM Modi car
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के पहाड़गंज में भीमराव अंबेडकर स्कूल में झाड़ू लगाया। उन्होंने अपने हाथों से जमीन पर फैली गंदगी को उठाया। यह अभियान महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
खास बात ये रही कि प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता श्रमदान के लिए बिना सुरक्षा के ही निकल गए। इस दौरान कुछ देर के लिए उनकी गाड़ी ट्रैफिक में भी फंस गई। हालांकि धीरे-धीरे सभी गाड़ियां निकल गईं।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि मां गंगा की सेवा का ये पुण्य जो आप कर रहे हैं, उसका लाभ देश को होने वाला है। गंगा किनारे बसे गांवों में खुले में शौच से मुक्ति मां गंगा की निर्मलता के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। गंगा हमारी संस्कृति है, विरासत है, पहचान है। मां गंगे के प्रति समर्पण और सम्मान गंगोत्री से गंगा सागर तक ना सिर्फ दिखना चाहिए, बल्कि उसे कष्ट देने की मानसिकता को दिमाग से निकालना भी चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, 'स्वच्छता एक आदत है जिसको नित्य के अनुभव में शामिल करना पड़ता है। ये स्वभाव में परिवर्तन का यज्ञ है जिसमें देश का जन-जन, आप सभी अपनी-अपनी तरह से योगदान दे रहे हैं ।'
मोदी ने कहा कि अस्वच्छता, गंदगी विशेषतौर पर गरीबों के जीवन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है, उसे बीमारी के दलदल में धकेल देती है। डायरिया जैसी अनेक बीमारियों का सीधा संबंध गंदगी से है। ये बीमारियां लाखों जीवन हमसे छीन लेती हैं। उन्होंने कहा, 'हमें इस बात का संतोष होना चाहिए कि स्वच्छ भारत अभियान के चलते डायरिया के मामलों में बहुत कमी आई है।'
उन्होंने कहा कि साफ सफाई के प्रति जन जागरण एक बात है, लेकिन जो कचरा हम पैदा करते हैं, उसका निपटान हमारे रास्ते का एक बड़ा रोड़ा है। ऐसे में कचरा प्रबंधन को हमें और प्रभावी बनाना होगा।
Delhi: PM Narendra Modi's ’s cavalcade en-route to Swachhata Shramdan, gets stuck in a traffic jam as no security route or barriers were in place to allow for smooth traffic flow. pic.twitter.com/YkowaB2nOe
— ANI (@ANI) September 15, 2018