फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi lauds Bhutanese leadership for welcome accorded to Lord Buddha relics from India news updates

PM Modi: 'बुद्ध के उपदेश भारत-भूटान के बीच पवित्र सेतु', भारत से भेजी गई प्रतिमाओं के स्वागत पर बोले पीएम मोदी

Sun, 09 Nov 2025 05:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 09 Nov 2025 05:23 PM IST
सार

भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक हिस्सा शनिवार को भूटान की राजधानी थिम्फू स्थित प्रमुख मठ ताशिछो-डजोंग में स्थापित किया गया। इसे भूटान के सर्वोच्च आध्यात्मिक और राजनीतिक संस्थानों का केंद्र माना जाता है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi lauds Bhutanese leadership for welcome accorded to Lord Buddha relics from India news updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भूटान के नेतृत्व और उन लोगों की सराहना की जिन्होंने भारत से लाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का जबरदस्त श्रद्धा के साथ स्वागत किया। पीएम ने कहा कि बुद्ध के उपदेश दोनों देशों के बीच एक पवित्र कड़ी की तरह हैं।
विज्ञापन


भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक हिस्सा शनिवार को भूटान की राजधानी थिम्फू स्थित प्रमुख मठ ताशिछो-डजोंग में स्थापित किया गया। इसे भूटान के सर्वोच्च आध्यात्मिक और राजनीतिक संस्थानों का केंद्र माना जाता है। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मंत्रियों और केंद्रीय धार्मिक निकाय के वरिष्ठ लोफेंस ने भारत के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री वीरेंद्र कुमार के साथ इस स्थापना समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “भारत से लाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आदरपूर्वक स्वागत करने के लिए भूटान के लोगों और नेतृत्व को हार्दिक धन्यवाद।” उन्होंने यह भी कहा कि ये अवशेष शांति, करुणा और सौहार्द का शाश्वत संदेश देते हैं। मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश भारत और भूटान की साझा आध्यात्मिक धरोहर के बीच एक पवित्र कड़ी की तरह हैं।

थिम्फू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों को ताशिछो-डजोंग के ग्रैंड कुएनरे हॉल में पारंपरिक चिपड्रेल जुलूस, प्रार्थनाओं, धार्मिक अनुष्ठानों और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्थापित किया गया। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, ये अवशेष 8 से 18 नवंबर तक ताशिछो डजोंग के कुएनरे हॉल में जनदर्शन के लिए रखे जाएंगे, जो भारत और भूटान के बीच गहन आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

ताशिछो-डजोंग, जो एक किला और मठ दोनों है, के भीतर स्थित ग्रैंड कुएनरे हॉल सबसे प्रमुख स्थलों में से एक है। ‘पिपरहवा रेलिक्स ऑफ लॉर्ड बुद्ध’ कहे जाने वाले ये अवशेष पहले नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थापित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed