फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi interacts with participants of Grand Finale of Smart India Hackathon 2023 Update

Smart India Hackathon: 'नई सोच के चलते भारत 10 साल में 10वें से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना', पीएम मोदी बोले

Tue, 19 Dec 2023 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 19 Dec 2023 10:00 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की वजह से भारत चंद्रमा पर उतर सका। इसने दुनिया भर में भारत की धारणा बदल दी है। आने वाला दशक अंतरिक्ष-तकनीक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi interacts with participants of Grand Finale of Smart India Hackathon 2023 Update
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2023 में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों के साथ बातचीत भी की। समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की नौजवान पीढ़ी, देश के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान देने के लिए दिन-रात एक कर रही है। पहले जो हैकाथॉन्स हुए उनसे मिले समाधान बहुत कारगर रहे हैं। हैकॉथॉन्स में शामिल कितने ही छात्र ने अपने स्टार्ट अप्स भी शुरू किए हैं। ये स्टार्ट अप्स, ये समाधान, सरकार और समाज, दोनों की ही मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


'10 वर्षों में भारत 10वें  नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना'
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। इसी नई सोच के चलते बीते 10 वर्षों में भारत 10वें  नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है।
विज्ञापन


'हैकाथॉन का लक्ष्य देश की समस्याओं का समाधान'
उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का लक्ष्य देश की समस्याओं का समाधान और समाधान से रोजगार निर्माण है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से देश की युवाशक्ति, विकसित भारत के लिए समाधान का अमृत निकाल रही है। मुझे आप सभी पर, देश की युवाशक्ति पर, अटूट भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया को भारत पर भरोसा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को भरोसा है कि भारत वैश्विक चुनौतियों के लिए कम लागत, गुणवत्ता, टिकाऊ समाधान प्रदान कर सकता है। युवा नवोन्मेषकों की समस्या सुलझाने की क्षमता, जटिल चुनौतियों से निपटने की प्रतिभा उल्लेखनीय है। ऐसे में हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि भारत को किसी भी तकनीक का आयात न करना पड़े।

'भारत एआई के लिए वैश्विक ढांचा बनाने पर काम कर रहा'
प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक बहुत ही अहम मुद्दा है। अगर एक समाधान लाया जाएगा, तो शरारती लोग दूसरे पैंतरे ढूंढ लेंगे। हमें किसी भी नई तकनीक के प्रति बहुत सतर्क रहना होगा। अगर इसका सही और नियमों के तहत इस्तेमाल किया जाए तो यह बहुत उपयोगी हो सकती है, लेकिन अगर इसका गलत तरीके से उपयोग किया जाता है, तो यह बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है। डीप फेक वीडियो पूरी तरह से असली दिखते हैं। इसलिए किसी भी फोटो या वीडियो पर विश्वास करने से पहले हमें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। भारत एआई के लिए वैश्विक ढांचा बनाने पर काम कर रहा है।


'दुनिया भर में भारत की धारणा बदली'
पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की वजह से भारत चंद्रमा पर उतर सका। इसने दुनिया भर में भारत की धारणा बदल दी है। आने वाला दशक अंतरिक्ष-तकनीक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed