फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi inaugurates dedicates foundation stone of multiple development projects Chandikhole Odisha

PM Modi: ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कही यह बात

Tue, 05 Mar 2024 03:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 05 Mar 2024 03:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री चंडीखोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। यहां सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज इतनी विशाल संख्या में आपका यहां आना पूर्व का मूड दिखाता है, ओडिशा का संकल्प आज साफ-साफ नजर आ रहा है, यह संकल्प है- 'अबकी बार 400 पार'।

विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurates dedicates foundation stone of multiple development projects Chandikhole Odisha
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां 20 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस से जुड़ी परियोजनाएं हों या सड़क, रेलवे और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं हों, इन विकास कार्यों से यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का यह आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीते वर्षों में हमारे देश में कार्य संस्कृति कितनी तेजी से बदली है। पहली की सरकारों की दिलचस्पी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में नहीं होती थी, जबकि हमारी सरकार जिस परियोजना की नींव रखती है उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करती है। 2014 के बाद देश में वह परियोजनाएं पूरी कराई गई जो अटकी, भटकी और लटकी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ और मां बिरजा के आशीर्वाद से जाजपुर और ओडिशा में विकास की एक नई धारा शुरू हुई है। आज बीजू बाबू जी (पूर्व CM बीजू पटनायक) की जन्म जयंती भी है। ओडिशा और देश के विकास में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है। मैं सभी देशवासियों की ओर से आदरणीय बीजू बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अबकी बार 400 पार'
इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीखोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। यहां सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज इतनी विशाल संख्या में आपका यहां आना पूर्व का मूड दिखाता है, ओडिशा का संकल्प आज साफ-साफ नजर आ रहा है, यह संकल्प है- 'अबकी बार 400 पार'।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर बरसे
उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों से भाजपा सरकार यहां ओडिशा में अभूतपूर्व निवेश कर रही है, हमारा प्रयास है कि ओडिशा विकसित भारत का भी गेटवे बने। एक प्रकार से ओडिशा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत को ऊर्जा दे रहा है। आज यह जो विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं वह पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों का ध्यान अपनी तिजोरी भरने पर था। जो कांग्रेस सरकार कोयले को लूट कर खा जाए वह गरीबों को खाना कैसे दे सकती है? गरीब कांग्रेस सरकार से कुछ भी मांगने जाता था तो कांग्रेस सरकार कहती थी कुछ गारंटी लेकर आओ, लेकिन जब एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तब उसने कहा कि गरीब की सबसे बड़ी गारंटी मोदी बनेगा।


बताई जनता के आशीर्वाद की वजह
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी मुफ्त राशन भेजता है वो मिलता है ना? अच्छी गुणवत्ता का मिलता है। गरीब का पेट भरता है, गरीब के घर का चूल्हा जलता है। इसलिए मोदी को आशीर्वाद मिलता है। इसलिए मोदी ने कहा है कि गरीब को मुफ्त राशन वाली योजना अगले 5 साल के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed