फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi in varanasi, high security

मेहनतकशों के बीच आज मोदी की चौपाल, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Sun, 01 May 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 May 2016 05:26 AM IST
सार

  • पीएम के आगमन से एक दिन पहले ही बढ़ी चौकसी
  • ऊंची इमारतों पर तैनात हुई रूफ टॉप फोर्स
  • तैनात पुलिस कर्मियों को बार कोड युक्त परिचयपत्र

विज्ञापन
pm narendra modi in varanasi, high security
वाराणसी में मोदी - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को शहर आगमन के मद्देनजर डाफी बाईपास से बाबतपुर एयरपोर्ट तक के क्षेत्र में एसपीजी, एनएसजी, एटीएस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर है। इस पूरे इलाके की जल, थल और आकाशीय सीमा की निगहबानी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। बाहर से शहर में आने वाले हरेक शख्स पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम स्थल और उनके आने-जाने के रूट पर रूफ टॉप फोर्स भी तैनात कर दी गई है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास की पानी की टंकियों का इस्तेमाल वाच टॉवर के तौर पर किया जा रहा है। वहां अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों पर ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को बार कोड युक्त परिचय पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए शहर में पहले से हाई अलर्ट घोषित है। पीएम के सभी कार्यक्रम स्थलों के साथ ही शहर के सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। बगैर पास के प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे की 50 गज की परिधि में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। पीएम जिस रास्ते से गुजरने वाले होंगे उस पर आधा घंटा पहले ही ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काले झंडे को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

pm narendra modi in varanasi, high security
वाराणसी में मोदी - फोटो : amar ujala bureau
विश्व सुंदरी पुल से दशाश्वमेध घाट तक रविवार को दिन 11 बजे से पीएम की वापसी तक नौका संचालन भी बंद रहेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी, एनएसजी कमांडो, एटीएस कमांडो, पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा 15 एसपी, 23 एएसपी, 58 डिप्टी एसपी, 40 थानेदार, 360 दरोगा, 360 हेड कांस्टेबल, 2300 कांस्टेबल, 22 महिला सब इंस्पेक्टर, 95 महिला कांस्टेबल, तीन कंपनी सीपीएमएफ, दो कंपनी आरएएफ, 17 कंपनी पीएसी और 500 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। जबकि गंगा में नेवी के गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ और बाढ़ राहत पीएसी के जवान लगाए गए हैं।

इसके अलावा डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट की कई टीमें लगाई गई हैं। कार्यक्रम स्थलों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा पांच स्तरीय होगा। पहला घेरा एसपीजी का होगा। फिर एनएसजी और एटीएस कमांडो होंगे। उसके बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी, पैरामिलिट्री फोर्स और अंत में पुलिस-पीएसी के जवान रहेंगे।

खुफिया एजेंसियों ने प्रशासन को आगाह किया है कि कांग्रेस विधायक अजय राय के समर्थक और हड़ताली सराफा कारोबारी प्रधानमंत्री के रास्ते में आकर काला झंडा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी जरूरी उपाय किए जाएं। खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। पीएम रूट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विरोध प्रदर्शन या नारेबाजी करने वालों के खिलाफ तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करने की ताकीद की गई है। इसके लिए क्यूआरटी को भी मुस्तैद किया गया है।

मेहनतकशों के बीच लगेगी मोदी की चौपाल

pm narendra modi in varanasi, high security
डीरेका में ई-रिक्‍शे बांटेंगे पीएम मोदी।
मेहनतकशों के बीच मजदूर दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की चौपाल लगेगी। रविवार को यहां अस्सी घाट पर लगने वाली चौपाल में रिक्शावानों, निषादों के साथ ही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर में बलिया में आयोजित कार्यक्रम में गरीब महिलाओं को ईधन गैस का फ्री कनेक्शन बांटने के बाद पीएम यहां डीरेका मैदान पर रिक्शावानों से मुलाकात करेंगे।

भारतीय माइक्रो क्रेडिट की ओर से आयोजित चौपाल में पीएम 16 रिक्शावानों से पैडल रिक्शा लेकर उन्हें ई- रिक्शा देंगे। यहां लगे शिविर में एक हजार ई- रिक्शा अलग-अलग काउंटरों से दिए जाएंगे। इसके उपरांत मोदी अस्सी घाट पर 11 निषादों को ईको फ्रेंडली बोट देंगे। घाट पर लगने वाली चौपाल में पीएम दस हजार लोगों को संबोधित करेंगे।

यह पहला मौका है जब पीएम गंगा तट पर अपने लोगों से संवाद करेंगे। हालांकि इससे पहले मोदी अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर स्वच्छ भारत अभियान की काशी से शुरुआत कर चुके हैं। रविवार को उसी अस्सी घाट पर वे काशी के निषाद समाज से मुखातिब होंगे। कुछ उनकी सुनेंगे और कुछ अपनी कहेंगे। गंगा निर्मलीकरण के लिए दो साल में केंद्र सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी भी पीएम यहां अपने लोगों से साझा करेंगे।

इस चौपाल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि वाराणसी में 20 हजार से अधिक रिक्शावान हैं जो पैडल रिक्शा किराए पर लेकर चला रहे हैं और अपने परिवार को पाल रहे हैं। वहीं 32 सौ से अधिक नाविक हैं जो काशी के पर्यटन कारोबार की रीढ़ हैं। पीएम मजदूर दिवस पर उन्हें तकनीकी से जोड़ते हुए नई आर्थिक तरक्की का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed