फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi in maharashtra news updates starts amrut project pm awas yojana svanidhi scheme

PM Modi: लोगों को संबोधित करते हुए भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- जिन्हें किसी ने पूछा नहीं, उन्हें मोदी ने पूजा

Fri, 19 Jan 2024 02:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 19 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के तहत सोलापुर में रेनगर हाउसिंग सोसाइटी में बने 15 हजार घरों को लाभार्थियों को सौंपा। साथ ही पीएम आवास योजना के तहत बने कुल 90 हजार से ज्यादा मकान जनता को समर्पित किए।

विज्ञापन
pm narendra modi in maharashtra news updates starts amrut project pm awas yojana svanidhi scheme
सोलापुर की सभा में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलापुर में जनता को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। दरअसल पीएम आवास योजना के तहत सोलापुर में गरीब तबके के लोगों के लिए आवासीय कालोनी की निर्माण किया गया है। इस आवासीय कालोनी को जनता को समर्पित करते हुए पीएम मोदी भावुक हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'हजारों गरीबों और मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वो पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी आवासीय योजना का लोकार्पण हो रहा है। मैं खुद जाकर देखकर आया, मुझे भी लगा कि काश मुझे भी बचपन में ऐसे ही घर में रहने को मिलता।' इसके बाद पीएम मोदी भावुक होते हुए बोले- 'जब भी ये चीजें देखता हूं तो मन को बड़ा संतोष होता है कि हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं, उनका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है।' 
विज्ञापन

 
'मेरी सरकार, गरीबों के लिए समर्पित सरकार है'
सोलापुर में रेनगर हाउसिंग सोसाइटी में बने 15 हजार घरों को जनता को समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कही। इन घरों के लाभार्थियों में हैंडलूम वर्कर, वेंडर्स, पावरलूम वर्कर, बीड़ी वर्कर और ड्राइवर आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा 'हमारी सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन हो, देश में ईमानदारी का राज हो। ये रामराज्य ही है जिसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा दी है। मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। इसलिए हमने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिससे गरीबों की मुश्किलें कम हों और उनका जीवन आसान बने।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा 'दो प्रकार के विचार होते हैं, एक में राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को भड़काते रहे। हमारा मार्ग है आत्मनिर्भर श्रमिक और गरीबों का कल्याण। हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओं के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। पहले की सरकारों की नीयत, निष्ठा कटघरे में थी।' 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दौरे पर राज्य को दो हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सुबह करीब ग्यारह बजे कलबुर्गी एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सोलापुर पहुंचे। सोलापुर में सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस और राज्यपाल रमेश बैंस भी मौजूद रहे। सीएम ने पगड़ी पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने AMRUT 2.0 परियोजना का शुभारंभ किया। इसके तहत शहरों-कस्बों में हर घर पानी पहुंचाया जा रहा है। साथ ही सभी सीवेज को कवर भी किया जा रहा है।   
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed