कर्नाटक में सिद्धारमैया की नहीं, सीधे रुपया की सरकारः पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में किसानों का कल्याण और कृषि विकास है। पीएम मोदी ने एक बार फिर से कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि सिद्धारमैया के शासन में कर्नाटक में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है लेकिन सच्चाई इसके ठीक विपरीत है। उन्होंने कर्नाटक सरकार को पैसों के बल पर चलने वाली सरकार कहा।
उन्होंने सिद्धारमैया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी हर चीज में सीधा रुपया जुड़ा हुआ है। 'कर्नाटक में हर काम तभी होता है जब उससे रुपया जुड़ जाता है। अब समय आ गया है कि सीधा रुपया से जुड़ी इस सरकार को निकाल दिया जाए।'
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार देश पर 48 साल तक शासन करता रहा है जबकि एक चाय बेचने वाले ने 48 महीने तक देश पर शासन किया है फर्क आप दोनों देख रहे हैं। उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमीर घरों में पैदा होने वालों ने गरीब किसानों की 48 वर्षों तक उनके अधिकारों की रक्षा नहीं की लेकिन महज 48 महीनों में हमने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा का इजाफा किया। और कई योजनाएं पेश कर किसानों के हितों के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत केंद्र ने अकेले कर्नाटक के किसानों को 11000 करोड़ रुपये दिए हैं। हमारा मकसद किसानों का उत्थान है और हम उसमें बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।