फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Imphal Speech Today, Congress, BJP, Manipur Assembly Election 2022

मणिपुर चुनाव 2022: लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बोले- भाजपा ने राज्य में असंभव को भी संभव बनाया

Tue, 22 Feb 2022 12:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Feb 2022 12:43 PM IST
सार

मणिपुर विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। यहां वर्तमान में भाजपा की सरकार है। यहां पहले चरण में 28 फरवरी को वोटिंग होगी तो दूसरे चरण में पांच मार्च को वोटिंग होगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Imphal Speech Today, Congress, BJP, Manipur Assembly Election 2022
मणिपुर में जनता से हाथ मिलाते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में 28 फरवरी को पहले चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। इंफाल पहुंचने के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की फिर एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव मणिपुर के आने वाले 25 साल को निर्धारित करने वाला है, स्थिरता और शांति की जो प्रक्रिया इन पांच सालों में शुरू हुई है उसमें अब हमें स्थायी बनाना है। इसलिए मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बननी बहुत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला साथ ही एनडीए सरकार की उपलब्धि गिनवाईं। उन्होंने भाजपा शासन में उत्तर-पूर्वी राज्यों में किए गए विकास की जमकर सराहना की। इसके अलावा रैली के बाद पीएम मोदी लोगों के बीच भी पहुंचे और अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन


कांग्रेस शासन में मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशकों में आपने अनेक सरकारों, उनका कामकाज और उनके कारनामे देखे हैं। दशकों के कांग्रेस शासन में मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला। लेकिन बीते पांच वर्षों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर के विकास का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बनाया
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बनाया है। बंद और ब्लॉकेड से मणिपुर का शहर हो या गांव, हर क्षेत्र को राहत मिली है। वरना कांग्रेस सरकार ने तो बंद और ब्लॉकेड को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी मणिपुर के लोगों की तकलीफों को समझ ही नहीं पाई
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्वोत्तर के लोगों की भावनाओं, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई। ये NDA की सरकार है जो पूर्वोत्तर को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है। कांग्रेस ने कभी आपके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया। आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही पूर्वोत्तर की संस्कृति, पूर्वोत्तर के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं।


मणिपुर को स्पोर्ट्स का इंटरनेशनल हब बनाएंगे 
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में जो देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई है, वो इस क्षेत्र को स्पोर्ट्स का इंटरनेशनल हब बनाएगी। भाजपा सरकार पूरे नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स टैलेंट को प्रोत्साहित कर रही है, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed