Pm Modi Cabinet meeting: जापान से लौटते ही काम में जुटे पीएम मोदी, सुबह दिल्ली आते ही बुलाई कैबिनेट बैठक
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे, लेकिन खास बात यह है कि वह भारत लौटते ही वे अपने काम में जुट गए। प्रधानमंत्री ने सुबह ही कैबिनेट बैठक बुला ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय जापान यात्रा से वापस लौट चुके हैं। वह आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन खास बात यह है कि वह भारत लौटते ही अपने काम में जुट गए। प्रधानमंत्री ने सुबह ही कैबिनेट बैठक बुला ली। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी सभी मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सभी मंत्री मौजूद हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi arrived in Delhi early morning today after his tour of Japan, immediately on arrival held a Cabinet meeting today. pic.twitter.com/7UMXSg0uks
— ANI (@ANI) May 25, 2022
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान यात्रा के दौरान करीब 24 बैठकें की। मंगलवार को भी मोदी 11 घंटे के अंदर करीब 12 कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह अपनी इस यात्रा में सिर्फ सात घंटे सोए। वह 22 मई की रात आठ बजे जापान के लिए रवाना हुए थे। पीएम ने डेढ़ घंटे तक विमान में अधिकारियों के साथ बैठक की। 23 मई की सुबह साढ़े सात बजे वह टोक्यो पहुंचे थे। 40 मिनट बाद यानी सुबह 8ः30 बजे से नौ कार्यक्रम में शामिल हुए। 23 मई को कुल 12 घंटे तक पीएम बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।