फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Greets Bagladesh PM and People on the occasion of Eid ul Adha India Pakistan border Latest News Update

Eid ul Adha: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा जवानों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल, पीएम मोदी ने बांग्लादेश-इंडोनेशिया को भी दी बधाई

Sun, 10 Jul 2022 08:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 10 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने ईद-उल-जुहा के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और शुभकामनाएं दी। इस दौरान काफी सौहार्दपूर्ण एवं दोस्ताना माहौल बना। बीएसएफ की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। 
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Greets Bagladesh PM and People on the occasion of Eid ul Adha India Pakistan border Latest News Update
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और देश के लोगों को एक निजी पत्र में ईद-उल-अजहा की बधाई दी। इस बीच, गुजरात और राजस्थान से सटी पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने ईद-उल-जुहा के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और शुभकामनाएं दी। इस दौरान काफी सौहार्दपूर्ण एवं दोस्ताना माहौल दिखा। बीएसएफ की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


बीएसएफ ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है कि सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर ने गुजरात और राजस्थान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर और पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों एवं सैनिकों के बीच गुजरात के कच्छ और बनासकांठा जिलों के साथ-साथ राजस्थान के बाड़मेर जिले के मुनाबाओ, गदरा, सोमरार, केलनोर और वर्नाहर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच दिवाली और ईद जैसे त्यौहार पर सद्भावना के तौर पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रखवाली करने वाले सैनिकों के बीच शांतिपूर्ण माहौल और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में मदद मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से भी बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को एक निजी पत्र में  ईद-उल-अजहा के अवसर पर हार्दिक बधाई दी और G20 शिखर सम्मेलन के लिए इस वर्ष के अंत में इंडोनेशिया की अपनी यात्रा की पुष्टि की। जकार्ता में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed