फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Governments third term first cabinet meeting news and Updates

Modi 3.0 First Cabinet: पीएम मोदी की नई कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनेंगे

Mon, 10 Jun 2024 06:39 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Jun 2024 06:39 PM IST
सार

Modi 3.0 First Cabinet; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Governments third term first cabinet meeting news and Updates
मोदी कैबिनेट - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान आवास योजना से जुड़ा बड़ा एलान किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। योजना के तहत बने सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन होंगे। इन घरों का निर्माण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज की बैठक में पीएम आवास के तहत घरों के निर्माण के लिए तीन करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि से उत्पन्न आवास की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।

आवास योजना के तहत बीते 10 वर्षों में 4.21 करोड़ घर बने थे
भारत सरकार 2015-16 से प्रधान मंत्री आवास योजना लागू कर रही है ताकि बुनियादी सुविधाओं के साथ घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके। पीएमएवाई के तहत, पिछले 10 वर्षों में आवास योजनाओं के तहत पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर पूरे किए गए हैं। पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी घरों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं की मदद से घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन आदि जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

विज्ञापन


इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री के आवास पर हो रही इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएमओ में कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमें वैश्विक मापदंडों से भी आगे जाकर काम करना है। उन्होंने उन्होंने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है। इस बीच मोदी सरकार के नए-नवेले मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे पर सस्पेंस अब तक कायम है। कैबिनेट की पहली बैठक के बाद देर शाम तक मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे से जुड़ा एलान होने का अनुमान है।

कैबिनेट की बैठक के दौरान मौजूद पीएम मोदी के मंत्री

बैठक के दौरान मौजूद मोदी 3.0 कैबिनेट सदस्य
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा, ''मेरा शुरू से प्रयास रहा है कि PMO सेवा का अधिष्ठान और People’s PMO (जनता का प्रधानमंत्री कार्यालय) बने। सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है। हमारी टीम के लिए ना तो समय का बंधन है, ना सोचने की सीमाएं और ना ही पुरुषार्थ के लिए कोई तय मानदंड। इस विजय के बड़े हकदार भारत सरकार के कर्मचारी भी हैं, जिन्होंने एक विजन के लिए खुद को समर्पित कर देने में कोई कमी नहीं रखी। ये चुनाव हर सरकारी कर्मचारी के 10 साल के पुरुषार्थ पर मुहर लगाते हैं। इस विजय के बड़े हकदार और सच्चे हकदार आप लोग हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed