फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi gifted Chhattisgarh Dhokra Art and Meghalaya Shawl to Greece leaders

PM Modi: छत्तीसगढ़ की ढोकरा कला, मेघालय शॉल... पीएम मोदी ने ग्रीस के नेताओं को दिए ये खास गिफ्ट

Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के पीएम की पत्नी मरेबा ग्रेबोवस्की को मेघालय का बना शॉल उपहार में दिया। मेघालय शॉल मूल रूप से खासी और जयंतिया राजघराने के लिए बुने जाते थे। ये शॉल उनकी हैसियत और शक्ति का प्रतीक माने जाते थे, जो औपचारिक अवसरों और त्योहारों पर पहने जाते थे।
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi gifted Chhattisgarh Dhokra Art and Meghalaya Shawl to Greece leaders
PM Modi Greek PM Kyriakos Mitsotakis - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ग्रीस यात्रा के दौरान वहां के प्रमुख नेताओं को भारतीय शिल्पकाल के उपहार भेंट किए। पीएम मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस, उनकी पत्नी मारेवा ग्रैबोव्स्की और ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू को छत्तीसगढ़ की ढोकरा कला, मेघालय की शॉल और तेलंगाना की बीदरी कला की फूलदान गिफ्ट की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस को ढोकरा कलाकृति भेंट की। इसे छत्तीसगढ़ के आदिवासी कारीगरों ने तैयार किया था। ये कलाकृतियां भारत के प्रागैतिहासिक कला रूपों में से एक हैं। मोहनजो-दारो और हड़प्पा की खोदाई से मिलीं नाचती हुई लड़की कलाकृतियों से मिलती जुलती हैं। ढोकरा कलाकृतियां हिंदू देवी-देवताओं और विभिन्न जानवरों की मूर्तियों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। इस शिल्प कला के कारीगर मुख्य रूप से मध्य और पूर्वी भारत में पाए जाते हैं।
विज्ञापन


अनोखी और अद्भुत कला 
ढोकरा कला, छत्तीसगढ़ की सबसे प्रसिद्ध कला है और एक अद्वितीय प्रकार की धातु की ढलाई है, जिसकी घरेलू और विदेशी बाजारों में बड़ी मांग है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के आदिवासियों में भी यह कला प्रसिद्ध है। ढोकरा कला हस्तकला उत्पाद आधारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाही वंशावली से जुड़ी है मेघालय शॉल 
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के पीएम की पत्नी मरेबा ग्रेबोवस्की को मेघालय का बना शॉल उपहार में दिया। मेघालय शॉल के साथ एक समृद्ध इतिहास और सदियों पुरानी शाही वंशावली की परंपरा जुड़ी हुई है। मेघालय शॉल मूल रूप से खासी और जयंतिया राजघराने के लिए बुने जाते थे। ये शॉल उनकी हैसियत और शक्ति का प्रतीक माने जाते थे, जो औपचारिक 'अवसरों और त्योहारों पर पहने जाते थे।



इनकी खासियत यह है कि इनकी डिजाइन में प्रतीकों का सहारा लिया जाता है। मेघालय के शॉल काफी नरम व गर्माहट के लिए प्रसिद्ध है। ताकत और शक्ति के प्रतीक के तौर पर शॉल पर बाघ और हाथी के चित्र बनाए जाते हैं, जबकि शॉल पर बने फूलों के पैटर्न सुंदरता और कृपा को दर्शाते हैं।

वहीं, पीएम मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना को तेलंगाना की प्रसिद्ध बीदरी कला की फूलदान जोड़ी गिफ्ट की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed