फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi emplanes for poland warsaw on two days visit first prime minister in 45 years ukarine

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड दौरे पर रवाना, यूक्रेन भी जाएंगे, बोले- जेलेंस्की से बातचीत की प्रतीक्षा

Wed, 21 Aug 2024 11:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 21 Aug 2024 11:15 AM IST
सार

पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि 'मैं पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं पोलैंड में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा। पोलैंड से मैं यूक्रेन दौरे पर जाऊंगा और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा।'
 

विज्ञापन
pm narendra modi emplanes for poland warsaw on two days visit first prime minister in 45 years ukarine
पीएम मोदी पोलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की सुबह दो दिन के पोलैंड दौरे पर रवाना हो गए हैं। पोलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि 'मैं पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डुडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं पोलैंड में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा। पोलैंड से मैं यूक्रेन दौरे पर जाऊंगा और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा।'
विज्ञापन


45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला पोलैंड दौरा
बीते 45 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। बयान में कहा गया कि 'पोलैंड के साथ कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री का दौरा हो रहा है। पोलैंड मध्य यूरोप में भारत का अहम व्यापारिक साझेदार है।' 
विज्ञापन

 

यूक्रेन भी जाएंगे पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी पोलैंड से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला यूक्रेन दौरा है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि वह यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने को लेकर जेलेंस्की के साथ बात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यूक्रेन में शांति और स्थिरता बहाल होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यूक्रेन में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed