फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi criticized to congress, For some people the family is the party

मोदी का कांग्रेस पर तंज- कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी, पर भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार

Wed, 23 Jan 2019 05:23 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 23 Jan 2019 05:23 PM IST
सार

  • पीएम मोदी ने कहा-
  • कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है पर भाजपा लिए पार्टी ही परिवार है।
  • सिर्फ भाजपा में लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन होता है।
  • देश में कुछ अन्य दल भी कांग्रेस के गोत्र के हैं।

विज्ञापन
PM narendra modi criticized to congress, For some people the family is the party

विस्तार

कांग्रेस द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को सौंपने के बाद लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर हमला किया है। महाराष्ट्र में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है पर भाजपा लिए पार्टी ही परिवार है। सिर्फ भाजपा में लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन होता है। देश में कुछ अन्य दल भी कांग्रेस के गोत्र के हैं। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत से मतलब कांग्रेस कल्चर से है। हमारा विरोध कांग्रेस की संस्कृति से है। 

विज्ञापन

 
प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद देते हुए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है। प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही सक्रीय रहीं है और चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कुछ लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। वह अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है। प्रियंका को पूर्वांचल की कमान मिलने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई! मैं जीवन के हर चरण में तुम्हारे साथ हूं। अपना बेस्ट देना।पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने प्रियंका को पूर्वांचल प्रभारी के रूप में नियुक्त किए जाने पर बोलते हुए कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसका प्रभाव केवल पूर्वांचल में ही नहीं बल्कि राज्य के दूसरे इलाकों में भी होगा। 


कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका कांग्रेस को न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में जिंदा करेंगी। वह एक फरवरी के बाद विदेश से वापस आकर  संभालेंगी। इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया मजबूत नेता हैं। हम चाहते हैं कि हमारे युवा नेता उत्तरप्रदेश की राजनीति को बदलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed