फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi congratulates new Israel PM Naftali Bennett, conveys gratitude to Benjamin Netanyahu

इस्राइल: प्रधानमंत्री मोदी ने नफ्ताली बेनेट को दीं शुभकामनाएं, पूर्व पीएम नेतन्याहू के लिए कही ये बात

Mon, 14 Jun 2021 10:30 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 14 Jun 2021 10:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्पेशल फोर्स के कमांडो रहे बेनेट को इस्राइल का प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आभार जताया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi congratulates new Israel PM Naftali Bennett, conveys gratitude to Benjamin Netanyahu
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल में आखिरकार बेंजामिन नेतन्याहू दशक का अंत हो गया। दक्षिणपंथी यामिना (संयुक्त अधिकार) पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्पेशल फोर्स के कमांडो रहे बेनेट को इस्राइल का प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आभार जताया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट को सोमवार को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''इस्राइल का प्रधानमंत्री बनने पर नफ्ताली बेनेट को बधाइयां। हम अगले साल अपने कूटनीतिक संबंधों के उन्नयन के 30 साल पूरे कर रहे हैं और इस अवसर पर मैं आपसे मुलाकात करने तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।''
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सफल कार्यकाल की समाप्ति पर पूर्व प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सराहना की और भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी पर निजी तौर पर ध्यान देने के लिए उनके नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
 
इस्राइल की 120 सदस्यीय संसद नेसेट में नई सरकार पर रविवार को हुए मतदान में 60 सदस्यों ने इसके पक्ष में और 59 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। इस दौरान एक सदस्य अनुपस्थित रहा। नई सरकार में 27 मंत्री हैं, जिनमें से नौ महिलाएं हैं। नई सरकार के लिए अलग-अलग विचारधारा के दलों ने गठबंधन किया है। इनमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पार्टी भी है। येश एतिद पार्टी के मिकी लेवी को संसद का स्पीकर चुना गया। उनके पक्ष में 67 सदस्यों ने मतदान किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed